RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ने बेनीपुर उपकारा का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)31 जनवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने बेनीपुर उपकारा का निरीक्षण कर काराधीन बंदियों के रहन सहन,भोजन पानी,स्वास्थ्य आदि की जानकारी ली।उन्होंने बारी बारी से सभी बंदियों से उनके मुकदमे की जानकारी ली साथ ही बंदियों को जेल में बिताए गए समय,जमानत की प्रक्रिया,उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवा आदि के संबंध में बताया गया।
सचिव ने कहा कि कोई भी बंदी मामूली अपराध के लिए लंबे समय से जेल में बंद हैं तो विधिक सेवा प्राधिकार को अविलंब आवेदन दें।
उन्हें पैनल अधिवक्ताओं के जरिए निःशुल्क विधिक सेवा प्रदान करते हुए संबंधित न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन किया जाएगा।
कैदियों की सुविधा के लिए ही जेल में विधिक सहायता केंद्र स्थापित किया गया है,जहां जेल विजिटिंग पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवक को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी बंदी विधिक सहायता केंद्र का लाभ उठायें,जुवेनाइल बंदी एवं सत्तर वर्ष से अधिक उम्र के बंदियों के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया है,जिसके तहत उनके जमानत के लिए कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने सभी वार्डों एवं रसोईघर घर,पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था भौतिक निरीक्षण किया।
ठंड के मद्देनजर उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली,जेल में 180 पुरूष एवं 08 महिला बंदी संसिमित हैं।
मौके पर जेल विजिटिंग पैनल अधिवक्ता अमोल कुमार झा, मो.हैदर अली,रौशन कुमार,कुमार गौरव,मुन्ना दास आदि मौजूद थे।

Related posts

परशुराम जयंती विशेष:परशुराम जी की उपस्थिति आज भी प्रासंगिक है।

rktvnews

06 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कमारदुधानी स्थित आर्चरी स्टेडियम का किया निरीक्षण।

rktvnews

भाकपा-माले ने नेता कामरेड हरिजी गुप्ता की 11वीं बरसी पर बस स्टैंड,आरा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की!

rktvnews

भोजपुर:एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, नित्यानंद राय ने राहुल- तेजस्वी को बताया विदेशी घूसपैठियों का संरक्षक।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 व 8 के मतदाता सूची का किया गया प्रकाशन।

rktvnews

Leave a Comment