RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एनसीसी में मेहनत के बदौलत आरा के तीन शिक्षक बने एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर।

आरा /भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 मई।नगर के तीन शिक्षकों ने एनसीसी ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, कामठी, नागपुर से 45 दिनों का गहन प्रशिक्षण को पूरा किया। ये 5 बिहार बी.एन. एनसीसी आरा से जुड़े हुए शिक्षक हैं। 22 मई को कामठी में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद वे एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर बन गए हैं।
विद्यालयों एवं महावि़द्यालयों में एनसीसी गतिविधियों को संचालित करने में एनसीसी ऑफिसर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, ऐसे में एनसीसी गतिविधियों को संचालित करने वाले विभिन्न मानकों पर खरे उतरने वालो शिक्षकों एवं अध्यापकों को एनसीसी ऑफिसर बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाता है। एनसीसी ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, कामठी, नागपुर में 8 अप्रैल से 22 मई तक आयोजित प्रशिक्षण में देश भर से 517 प्रशिक्षु शामिल हुए थे। 5 बिहार बी.एन. एनसीसी आरा के प्रमुख कर्नल मनु तिवारी एवं लेफ्टिनेंट कर्नल ए.पी. सिंह के नेतृत्व में कार्यरत आरा के तीन शिक्षक यादव विद्यापीठ + 2 विद्यालय के उच्च माध्यमिक भूगोल शिक्षक रवि प्रकाश, पिता रामबाबू प्रसाद चौरसिया और एच.डी. जैन विद्यालय के माध्यमिक विज्ञान शिक्षक अभिषेक कुमार, पिता अनिरूद्ध प्रसाद एवं माध्यमिक संस्कृत शिक्षक संजय कुमार, पिता विष्णु देव सिंह इसमें शामिल हुए थे। प्रशिक्षण के बाद ये शिक्षक एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर बन गए हैं।
नागपुर में आयोजित पासिंग आउट परेड में अकादमी के मुखिया मेजर जनरल केजेएस राठौर ने कहा कि एनसीसी में रूचि रखने वाले देश के सभी राज्यों के योग्य शिक्षक यहां से प्रशिक्षण हासिल कर एनसीसी ऑसिसर बनते हैं। शिक्षण कार्यों के साथ-साथ वे अपने शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी की गतिविधियों को बेहतर तरीके से आयोजित करेंगे और उसका बढ़ावा देंगे।
एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर के प्रशिक्षण के दरम्यान अभिषेक कुमार के पिता अनिरूद्ध प्रसाद का आकस्मिक निधन हो गया। ऐसे में इस असीम पारिवारिक दुख को सहन करते हुए शिक्षक अभिषेक ने एनसीसी का प्रशिक्षण पूरा किया। पूरे प्रशिक्षण के दरम्यान विषम परिस्थितियों में अधिकतम चार दिनों की छुट्टी मिल सकती है।
शिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि अभिषेक को जब यह दुखद सूचना मिली, तो पूरे अकादमी का माहौल गमगीन हो गया। हमें लग रहा था कि अभिषेक शायद इस प्रशिक्षण को पूरा नहीं कर पाएंगे, लेकिन अभिषेक ने अपनी भावनाओं पर काबू रखते हुए प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा किए और उसके बाद ही वे घर के लिए रवाना हुए। एनसीसी के प्रति उनके इस समर्पण को देखकर हम सभी बहुत ज्यादा प्रभावित हुए।

Related posts

भारतीय सांख्यिकी सेवा के 43वें बैच के प्रोबेशनर अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न – विभागीय गतिविधियों से परिचय के साथ विभिन्न कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा।

rktvnews

राजस्थान:स्व. जवाहरलाल दर्डा लोकमत पत्रकारिता पुरस्कार समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: अवैध कारतूस संग वीडियो हुआ वायरल,पुलिस का बजा सायरन ,गिरफ्तार।

rktvnews

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 26 नवंबर पर विशेष:दुग्ध उत्पादन में अग्रणी मध्यप्रदेश।

rktvnews

बैंक ऑफ इंडिया के एकीकृत पेंशनर्स पोर्टल के शुभारंभ के साथ, पांच बैंक इस एकल खिड़की से सेवाएं प्रदान करने के लिए एकीकृत हो गए हैं।

rktvnews

धर्मेन्द्र प्रधान एवं डॉ. मनसुख मंडाविया ने विश्व बैंक की ‘जॉब्स एट योर डोरस्टेप’ रिपोर्ट जारी की।

rktvnews

Leave a Comment