RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में चौसा पावर प्लांट से संबद्ध किसान संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित।

बक्सर/बिहार 05 अगस्त।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में चौसा पावर प्लांट से संबद्ध किसान संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जो कोई भी आपत्ति के साथ निर्धारित दर पर भुगतान लेने के लिए इच्छुक हैं वे अपना आवेदन LARRA कोर्ट, पटना में दे सकते हैं। जिला प्रशासन ऐसे सभी आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार करेगा एवं निष्पादन कराने का प्रयास करेगा। पूर्व में भी ऐसे आवेदनों पर आपत्ति के साथ निर्धारित दर पर राशि का भुगतान किया गया है।
जिला पदाधिकारी ने किसान नेताओं से आग्रह किया कि है अधिक संख्या में किसानों के बीच इस बात का प्रचार प्रसार करें।
LARRA कोर्ट, पटना के दिए गए निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी ने वॉटर पाइप लाइन परियोजना एवं रेल कॉरिडोर हेतु अर्जित विभिन्न खेसरा से संबंधित रैयतों का वेरिफिकेशन करने हेतु अंचलाधिकारी चौसा के नेतृत्व में अमीनो की दो टीम गठित करने का निर्देश दिया। जिन्हें यथाशीघ्र कार्य पूर्ण करते हुए प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।
किसान संगठनों ने लंबे समय के बाद R&R पॉलिसी सार्वजनिक किए जाने के प्रयासों के लिए जिला पदाधिकारी का आभार प्रकट किया। R&R पॉलिसी में कतिपय कंडिकाओ का अनुपालन, R&R कमेटी द्वारा स्वीकृत योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन, रोजगार में पारदर्शिता आदि प्रमुख मांगों पर नियमित रूप से विचार करते हुए शीघ्र निराकरण कराने के उद्देश्य से 28 सदस्ययी समन्वय समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें विभिन्न किसान संगठनों के 18 जबकि एसटीपीएल के 03 सदस्य रहेंगे। इस समिति के अध्यक्ष अपर समाहर्ता बक्सर होंगे। यह समिति प्रत्येक माह बैठक कर भूमिदाता किसानों की समस्याओं के निदान का प्रयास करेगी एवं जिला पदाधिकारी को रिपोर्ट समर्पित करेगी। सभी पक्षों के द्वारा यह उम्मीद जताई गई कि समन्वय समिति के माध्यम से किसानों की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण हो सकेगा। 07 अगस्त को प्रस्तावित प्लांट के मुख्य द्वार पर होने वाले धरना प्रदर्शन को स्थगित करने के संबंध में सभी किसान संगठनों के द्वारा आश्वस्त किया गया कि इस संबंध में किसानों से बात कर प्रशासन को सूचित करेंगे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा, अंचलाधिकारी चौसा, थानाध्यक्ष मुफस्सिल, एसजेवीएन के पदाधिकारी एवं किसान संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

54वें इफ्फी में लता मंगेशकर मेमोरियल टॉक का आरंभ।

rktvnews

योग हमारे जीवन, मनोवृत्ति एवं आरोग्यता को प्रभावित कर सभी प्रकार के दुःखो से भी निवृत्ति प्राप्त करा आत्म साक्षात्कार कराता है:योग गुरु

rktvnews

देवघर:हीट वेव से बचाव हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

लखीसराय: जिला स्थापना दिवस पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया जीविका दीदियों के स्टॉल का अवलोकन,सराहना करते हुए किया उत्साहवर्धन।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:12 मार्च को बगहा-1 प्रखंड कार्यालय परिसर में होगा “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment