RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूर्णागिरी क्षेत्र के विकास हेतु मास्टर प्लान को तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

देहरादून/ उत्तराखंड 18 जनवरी।अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूर्णागिरी क्षेत्र के विकास हेतु मास्टर प्लान को तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने चंपावत विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों एवं जिलाधिकारी चंपावत को मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर इंटिग्रेटेड अप्रोच के साथ योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की हिदायत दी।
उन्होंने जिलाधिकारी चंपावत को जिले में विशेष रूप से दूरस्थ एवं दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में शहरी विकास विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि चंपावत के गोरलचोड मैदान को स्टेडियम का स्वरूप देने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा 45 लाख रूपये की वितीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार चम्पावत में एडवेंचर पार्क के निर्माण, हेरिटेज स्ट्रीट के निर्माण,पूर्णागिरी क्षेत्र को ईको टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने,गौरलचौड मैदान के समीप ओपन एयर थियेटर के निर्माण तथा गोल्ज्यू मंदिर के समीप पर्यटन के संबंध में कार्रवाई गतिमान है।
बैठक में अपर सचिव नितिन भदौरिया, विनीत कुमार, पूजा गर्ब्याल तथा वर्चुअल माध्यम सें जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 22 जुलाई 25

rktvnews

सफलता की कहानी: आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत, सच्ची लगन के साथ किसान प्रमोद राय प्रशिक्षण ले कर रहे खूब कमाई।

rktvnews

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा जयपाल में मना शिक्षक दिवस।

rktvnews

दुमका:JSLPS द्वारा गठित ठाड़ीहाट संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के खूंटी से प्रमुख सरकारी योजनाओं की परिपूर्णता सुनिश्चित करने के लिए विकसित भारत यात्रा का शुभारंभ किया।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम और वीवीपेट पर राष्ट्रव्यापी जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया।

rktvnews

Leave a Comment