RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर प्रहार करता ‘ कोई जगह खाली नहीं ‘

भोजपुरी विभाग में प्रो अस्थाना जन्मशती का आयोजन।

एकला चलो रे संस्था की प्रस्तुति को छात्रों, शिक्षकों ने सराहा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 जनवरी।आज के समाज की व्यापक समस्या बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर चोट करते नाटक ‘ कोई जगह खाली नहीं ‘ की नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुति का आयोजन भोजपुरी विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में हुआ। नाटक की प्रस्तुति एकला चलो रे नाट्य संस्था की तरफ से की गई। नाट्य गुरु और साहित्यकार प्रो श्याम मोहन अस्थाना के जन्मशती वर्ष पर हुई इस प्रस्तुति को विभिन्न विभागों के छात्रों और शिक्षकों को जमकर सराहा। प्रस्तुति के बीच में लगातार तालियां बजती रहीं। नाटक एक बेरोजगार युवक लक्ष्मीशंकर की कथा है जिसे योग्य और उच्च डिग्रीधारी होने के बावजूद नौकरी के लिए दर दर की ठोकरें खानी पड़ती है और बात अंत में यमराज और भगवान शिव तक जा पहुंचती है। प्रो श्याम मोहन अस्थाना द्वारा लिखित इस नाटक की परिकल्पना रंगकर्मी चंद्रभूषण पांडेय और निर्देशन रितिक सुंदरम ने की थी। नाटक में लक्ष्मीशंकर और शवयात्री की भूमिका में रितिक मिश्र, मुंशी जी, स्व शीतल प्रसाद और शव की भूमिका में कुणाल कुमार, यमराज और शवयात्री की भूमिका में गोकुल गुलशन, मुख्य शवयात्री की भूमिका में सुंदरम उपाध्याय और कोरस तथा शवयात्री की भूमिका में चंद्रभूषण पांडेय थे। नाटक के सभी कलाकार विश्वविद्यालय के ही छात्र हैं।नाट्य प्रस्तुति में स्नातकोत्तर हिंदी भोजपुरी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो अयोध्या प्रसाद उपाध्याय, प्रो रविन्द्र नाथ राय, प्रो नीरज सिंह, वर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो दिवाकर पांडेय, शिक्षिका कौशल्या शर्मा, डॉ रविशंकर सिंह, वरिष्ठ कवि आलोचक जितेंद्र कुमार, जनार्दन मिश्र, पी एन बी पेंशनर समाज के अधिकारी दिनेश कुमार त्रिपाठी सहित, रंगकर्मी ओ पी पांडेय, डब्लू कुमार, शोधार्थी संजय कुमार, राजेश कुमार, सौरभ कुमार, अनिरुद्ध सिंह सहित कई विभागों के शिक्षक और छात्र उपस्थित थे। नाट्य प्रस्तुति के बाद सभी कलाकारों को भोजपुरी विभाग की ओर से अंगवस्त्र तथा प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुति को साकार करने में भोजपुरी छात्र संघ के सदस्यों और विभाग के शिक्षकेतर कर्मचारियों नीलम देवी, मनोज कुमार तथा उत्तम तिवारी की भूमिका सराहनीय रही।

Related posts

भोजपुर: लालू राहुल के खिलाफ अमित शाह ने भरी हुंकार।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित शहीद सम्मान समारोह कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संस्कृत सप्ताह का आयोजन।

rktvnews

जनसांख्यिकी परिवर्तन आयोग या ‘हिंदू राज’ की ओर लंबी छलांग!

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभायात्रा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू सिंह बबुआन दिल्ली में हुए सम्मानित।

rktvnews

चतरा:दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment