RK TV News
खबरें
Breaking News

ऊर्जा क्षेत्र: भोजपुर और बक्सर जिले को मिली 245.96 करोड़ रुपए की बिजली परियोजनाएं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन।

विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति की दिशा में बड़ा कदम।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)06 सितंबर।आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर और बक्सर जिलों में ऊर्जा क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इन योजनाओं से दोनों जिलों की विद्युत अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मजबूत तथा उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
भोजपुर जिले में वितरण क्षेत्र की योजनाओं के अंतर्गत 1.3 करोड़ रुपए की लागत से 01 नयी 33 केवी लाइन, 0.21 करोड़ रुपए की लागत से 03 नयी 33 केवी लाइनों की रीकन्डक्टिरिंग, 2 करोड़ रूपये की लागत से 01 नयी 33 केवी लाइन तथा 10.21 करोड़ रुपए की लागत से 07 विद्युत उपकेंद्रों में पावर ट्रांसफार्मर क्षमता विस्तार का कार्य शामिल है। इसके साथ ही ट्रांसमिशन क्षेत्र में 65.30 करोड़ रूपये की लागत से 132 केवी पीरो–डुमरांव (नया) डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन तथा 10.40 करोड़ रूपये की लागत से 132 केवी पीरो–विक्रमगंज सेकंड सर्किट ट्रांसमिशन लाइन एवं बिक्रमगंज ग्रिड उपकेंद्र में 1 लाइन बे का निर्माण कार्य भी शामिल है। इस प्रकार भोजपुर जिले में कुल लगभग 89.22 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया।
बक्सर जिले में वितरण क्षेत्र की योजनाओं के अंतर्गत 15.96 करोड़ रुपेश की लागत से 6 नयी 33 केवी लाइनों का निर्माण तथा 7.60 करोड़ रुपए की लागत से 6 विद्युत उपकेंद्रों में पावर ट्रांसफार्मर क्षमता विस्तार का कार्य किया गया है। वहीं ट्रांसमिशन क्षेत्र में 8.50 करोड़ रुपए की लागत से ग्रिड उपकेंद्र डुमरांव में 80 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि तथा 124.68 करोड़ रूपये की लागत से 220 केवी बक्सर थर्मल पावर प्लांट–डुमरांव (नया) डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण कार्य शामिल है। इस प्रकार बक्सर जिले में कुल लगभग 156.74 करोड़ रूपये की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। दोनों जिलों में मिलाकर कुल लगभग 245.96 करोड़ रूपये की विद्युत योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया।

Related posts

जिला मुख्यालय आरा की पवित्र धरती पर अभूतपूर्व रामोत्सव संपन्न।

rktvnews

सबलगढ़-करौली को जोड़ने वाले 3 कि.मी. लंबे हाई लेवल ब्रिज का लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:प्रसिद्ध होटल व्यवसायी रोहित सिंह के आकस्मिक निधन पर बड़हरा विधायक ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

भोजपुर:बिहार की जनता की भावनाओं की कदर करने वालों के साथ करेंगे गठबंधन: पशुपति पारस

rktvnews

भोजपुर:ऐतिहासिक गांव एकवना घाट पुस्तक गांव के लिए ग्रंथ एवं पुराण है :आशुतोषानंद गिरी

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment