RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: जाप नेता रघुपति यादव सैकड़ों समर्थकों संग राजद में हुए शामिल।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 जनवरी। बडहरा क्षेत्र सहित जिले में अपनी सामाजिक और सहयोग की सोच रखने वाले जाप नेता रघुपति यादव ने राजद की सदस्यता को ग्रहण किया।आपकों बता दें कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आगमन भोजपुर जिले में था उसी दौरान जाप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सह विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव ने तेजस्वी यादव से
मुलाकात कर उनको अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित करने का काम किया इसके पश्चात उनके निर्देशानुसार अपने सैकड़ों साथियों के साथ राष्ट्रीय जनता दल पार्टी का दामन थामा।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि रघुपति जी हमारे पुरान साथी रहे हैं इनकी वापसी से पार्टी को और मजबूती मिलेगी आदरणीय तेजस्वी यादव के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प के साथ मजबूती से डटे रहेंगे इसलिए इन्हे मेरी बधाई और शुभकामना। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजद की वरिष्ठ नेत्री डॉक्टर कांति सिंह ने कहा कि रघुपति जी के पार्टी में आने से और भी मजबूत मिलेगी यह तेजस्वी यादव के विचारधारा लालू यादव जी के विचारधारा को देखकर पार्टी में शामिल हुए हैं।मैं उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामना देती हूं।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नवाज उर्फ अनवर आलम ने कहा कि रघुपति यादव एक संघर्षील और सामाजिक व्यक्ति हैं उनके आने से पार्टी में बहुत खुशी का माहौल हैं सभी लोग खुश हैं क्योंकि रघुपति जी हमेशा जनता की सेवा में लगे रहते हैं।अब हम लोग मिलकर काम करेंगे और जन सेवा के नए कीर्तिमान को स्थापित करेंगे।
रघुपति यादव ने कहा कि हमने देश की भयावह स्थिति और हालात को देखते हुए और आदरणीय नेता प्रतिपक्ष बिहार के भावी मुख्यमंत्री बड़े भाई श्री तेजस्वी यादव जी का काम करने का जज्बा और एक बेहतर संकल्प के साथ एक नए बिहार के निर्माण के लिए लगातार रात दिन अपनी जान की परवाह न करते हुए रात दिन एक किए हैं इनकी सोच और इनकी विचारधारा को मजबूती के साथ देखते हुए मजबूती के साथ खड़ा होने का संकल्प लिया और तेजस्वी यादव जी को बिहार के मुख्यमंत्री बनाने के लिए 24 घंटा क्षेत्र में लगातार मेहनत करने का काम करेंगे और उनकी बातों को हर घर तक जन-जन तक पहुंचाने में और गरीब गुरुवा मजलूम किसान छात्र नौजवान शोषित पीड़ित सभी वर्ग के लोगों का साथ देने के लिए 24 घंटा तैयार रहेंगे। बड़े भाई तेजस्वी यादव जी का मैं आभार और आभार व्यक्त करता हूं कि इनके दिशा निर्देश में मुझे राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता दिलाई गई है।उपस्थित सभी विधायक पूर्व विधायक नेता गणमान्य व्यक्तियों का मैं हृदय से आभार और धन्यवाद प्रकट करता हूं और एक कर्तव्यनिष्ठ ईमानदारी के साथ पार्टी में हमेशा पार्टी के विचारधारा को जमीन पर उतारने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिहार सरकार शिवचंद्र राम, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ अनवर आलम, जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह लोहिया, संदेश विधायिका किरण देवी, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, पूर्व विधायक भाई दिनेश, प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, दीपू राणावत, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष अरुण यादव , छात्र नेता रजनीश कुमार सहित दर्जनों नेतागण उपस्थित रहे।

Related posts

बागपत:नोडल अधिकारी/ प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने खेकड़ा की अस्थायी गौशाला का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

कइसन ई दौर आइल बा…..! : विक्रांत

rktvnews

प्रतिभावान बच्चियों को पुरस्कार और सम्मान मिलना गौरव की बात:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

बूथों के सत्यापन और मूलभूत सुविधाओं के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने 106 सेक्टर मजिस्ट्रेट किये नियुक्त।

rktvnews

भारत -नेपाल सीमावर्ती जिला की संयुक्त समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:कलस्टर खेलों में बी.एस.डीएवी. के अनिरुद्ध ने जीता स्वर्ण पदक!योगा और बास्केटबॉल की टीम को मिला जोनल प्रवेश।

rktvnews

Leave a Comment