RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बिहार को बदलने के सवाल पर 9 मार्च को बदलो बिहार महाजुटान और 25 को आरा में समागम:कुणाल

काराकाट सांसद राजाराम सिंह मुख्य वक्ता और ऐपवा महासचिव मीना तिवारी होंगी मुख्य अतिथि।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 जनवरी।आज भाकपा – माले जिला कार्यालय में आगामी 9 मार्च को बादलों बिहार महाजुटान और 25 को आरा में समागम को लेकर एक प्रेस वार्ता रखी गई।
जिसको सम्बोधित करते हुए कुणाल राज्य सचिव भाकपा – माले बिहार ने कहा कि आज देश एक भयावह संकट के दौर से गुजर रहा है. देश का संविधान व लोकतंत्र भारी खतरे में है. देश की सत्ता हड़प कर बैठी फासीवादी ताकत भाजपा देश की जनता की खुशहाली, आपसी भाईचारा और अमन-चैन को मटियामेट कर देने पर अमादा हैं. उनके चहेते कारपोरेट पूंजीपति देश को कंगाल बना रहे हैं. न्यायपालिका और चुनाव आयोग जैसी संस्थायें बंधक बना ली गई हैं.
मोदी सरकार के मंत्री, संघ-भाजपा के नेता और अब तो अफसर व जज भी संविधान के मूल्यों धर्मनिरपेक्षता, बराबरी और भाईचारा का सरेआम माखौल उड़ा रहे हैं. हर बहाने से मुस्लिम विरोधी नफरत-हिंसा भड़काना, दलितों-महिलाओं पर मनुवादी कायदे-कानून थोपना, आदिवासियों को जल, जंगल व जमीन के हक से बेदखल कर देना, महिलाओं पर बलात्कार व हिंसा के दोषियों का बचाव व सम्मान करना भाजपा राज का प्रमुख चरित्र-लक्षण बन चुका है. इनके शासन का प्रतीक बन गया है ‘बुलडोजर’, जो देश की जनता को बेलगाम रौंद रहा है.
उन्होंने कहा कि बिहार के सामाजिक-आर्थिक सर्वे (2022-23) से यह उजागर हुआ कि भाजपा-जदयू के दो दशकों के शासन के बाद भी बिहार में भयावह गरीबी है, एक तिहाई परिवार 200 रुपये प्रतिदिन की आमदनी पर गुजारा कर रहे हैं. ऐसे गरीब परिवारों को 2 लाख रु. की आर्थिक मदद पहुंचाने की सरकारी घोषणा अबतक चंद परिवारों तक भी नहीं पहुंची है.
उसी तरह, आरक्षण में की गई बढ़ोत्तरी (65%) को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव को भी केंद्र सरकार ने ठुकरा दिया है. नीतीश सरकार ने जले पर नमक छिड़कते हुए बिहार को दो और बड़े झटके दिए हैं पहला, ‘भूमि सर्वेक्षण’ की शुरुआत, जिससे बिहार के भूमिहीन गरीबों पर दशकों के संघर्षों के जरिए हासिल की गई जमीन से भी बेदखल होने का खतरा मंडराने लगा है, और दूसरा, प्री-पेड मीटरों की अनिवार्यता, जो कम आय वाले परिवारों पर आर्थिक बोझ डालते हुए उन्हें बिजली के अधिकार से वंचित कर रही है.
उन्होंने कहा कि नीतीश राज ने महिलाओं को सबसे अधिक ठगा है. मिड-डे मील कार्यकताओं को साल में केवल दस महीने के लिए हर रोज मात्र 50 रुपये मिलते हैं.आशा बहनों को 2.500 रु. मासिक प्रोत्साहन राशि देने के वादे से भी सरकार मुकर रही है. स्वयं सहायता समूहों में लाखों महिलाओं को जोड़नवाली जीविका कैडरों को अपने समूहों से अंशदान वसूल कर अपनी जीविका चलाने को कहा जा रहा है. गरीब महिलायें माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की कर्ज वसूली की जिल्लत झेल रही हैं.
उन्होंने कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार है जिससे बिहार की जनता परेशान हो गई है और अब बिहार में बदलाव चाहती है। समाज के विभिन्न तबकों के लोग जो मजदूर , स्कीम वर्कर , आशा कार्यकर्ता , महिला हो सब अपने अधिकार के लिए लड़ रहे है ,तो हमारी पार्टी चाहती है कि तमाम लड़ाई को एक जगह समेटा जाए, और उनको एक मंच दिया जाय और सभी लोग मिल कर बिहार के बदलाओ की लड़ाई को मजबूत किया जाए ।
इसी उद्देश से आगामी 9 मार्च को पटना के गांधी मैदान में पार्टी ने बदलो बिहार महाजूटान का कार्यक्रम का फैसला लिया है और हम उसमें चाहते है कि बिहार के केवल पार्टी के समर्थक ही नहीं, बल्कि बिहार को बदलने की लड़ाई लड़ रहे है सभी लोग शामिल हो। इस उद्देश से कमिश्नरी स्तर पे बदलो बिहार समागम का कार्य चल रहा है शाहाबाद क्षेत्र में आगामी 25 जनवरी को आरा नागरी प्रचारिणी सभगार में बदलो बिहार समागम होना है। हम चाहते है जो अन्याय के विरुद्ध लड़ने वाले जो आंदोलनकारी करी लोग है इस समागम में शामिल हो बदलाव के बारे में समझे विचार करे और 9 मार्च को अपने बैनर तले इस लड़ाई में शामिल होने पटना चले।
बदलो बिहार समागम आयोजन समिति के मुख्य सदस्य सुदामा प्रसाद (सांसद, आरा), अरुण सिंह (विधायक, काराकाट), अजित कुमार सिंह (विधायक, डुमराव), चंद्रदीप सिंह (पूर्व विधायक), मनोज मंजिल (पूर्व विधायक), शिवप्रकाश रंजन (विधायक, अगिआंव), राजू यादव (नेता, किसान महासभा), इंदु देवी (नेता, ऐपवा), क्यामुद्दीन अंसारी (राज्य सचिव, इंसाफ मंच), अमित कुमार बंटी (नेता, आइलाज), सबीर कुमार (राज्य सचिव, आइसा), जीतेन्द्र कुमार (राज्य अध्यक्ष, जसम), निरंजन केसरी (नेता, इनौस), विद्यावती पांडे (आशा नेत्री, रोहतास), शैव्या पांडे (आशा नेत्री, कैमूर), जगनारायण यादव (जीविका नेता, भोजपुर), अशोक सिंह (ऐक्टू नेता, रोहतास), बालमुकुंद चौधरी (ऐक्टू नेता, भोजपुर), संध्या पाल (ऐपवा नेता, बक्सर) व अन्य सदस्यगण होंगे
प्रेस वार्ता में जावहार लाल सिंह, जिला सचिव भोजपुर, संतोष सहर केन्द्रीय कमिटी सदस्य व लोकयुद्ध के सम्पादक, मनोज मंज़िल केंद्रीय कमिटी सदस्य, शिवप्रकाश रंजन विधायक अगिआंव, राज नाथ राम, संगीता सिंह ऐपवा नेत्री शामिल थीं।

Related posts

प्रधानमंत्री ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2025 में रायगढ़ जिला बना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला।

rktvnews

भोजपुर: आज रात 2 घंटे गोपाली चौक फीडर से बिजली आपूर्ति रहेगी बंद।

rktvnews

भोजपुर:कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती।

rktvnews

जगत की रक्षा करती हैं मां जगदंबा:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment