RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पराक्रम दिवस पर विद्यार्थियों से बातचीत की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 23 जनवरी।नेताजी सुभाष चंद्र बोस की- जयंती पराक्रम दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में संसद के सेंट्रल हॉल में अपने युवा मित्रों से विशेष बातचीत की। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों से पूछा कि 2047 तक देश का लक्ष्य क्या है, इस पर एक विद्यार्थी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि भारत को एक विकसित राष्ट्र (विकसित भारत) बनाना है। प्रधानमंत्री ने जब यह पूछा कि 2047 तक ही क्यों तब एक अन्य विद्यार्थी ने उत्तर दिया कि जब भारत अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मना रहा होगा तब हमारी मौजूदा पीढ़ी राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार हो जाएगी।
श्री मोदी ने विद्यार्थियों से आज के दिन के महत्व के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है, जिनका जन्म ओडिशा के कटक में हुआ था। श्री मोदी ने कहा कि नेताजी बोस की जयंती मनाने के लिए कटक में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने एक अन्य छात्रा से पूछा कि नेताजी का कौन सा नारा आपको सबसे अधिक प्रेरित करता है, तो उसने जवाब दिया, “तुम मुझे खून दो और मैं तुम्हें आजादी दूंगा”। उसने आगे कहा कि नेताजी बोस ने हर चीज से ऊपर अपने देश को रखकर सच्चे नेतृत्व का प्रदर्शन किया और यह समर्पण हमें बहुत प्रेरित करता है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने पूछा कि आप इससे प्रेरित होकर क्या कार्य करते हैं, तब छात्रा ने उत्तर दिया कि वह देश में कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए प्रेरित है, जो सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) का एक हिस्सा है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने छात्रा से पूछा कि कार्बन उत्‍सर्जन कम करने के लिए भारत में क्या पहल की गई है, तो उसने जवाब दिया कि विद्युतचालित वाहन और बसें शुरू की गई हैं। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई 1,200 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली में चल रही हैं और आगे और भी शामिल की जाएंगी।
प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पीएम सूर्यगढ़ योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना में घर की छत पर सोलर पैनल लगाए गए हैं, जो सौर ऊर्जा से बिजली पैदा करेंगे। इससे बिजली बिलों के भुगतान की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्पादित बिजली का उपयोग विद्यतचालित वाहनों को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है, जिससे जीवाश्म ईंधन पर खर्च कम होगा और प्रदूषण पर काबू पाया जा सकेगा। श्री मोदी ने विद्यार्थियों को बताया कि निजी उपयोग के बाद घर पर उत्पादित अतिरिक्त बिजली सरकार को बेची जा सकती है, जो इसे खरीदेगी और धन देगी। उन्होंने कहा कि इसका अर्थ है कि आप घर पर बिजली पैदा कर सकते हैं और इसे लाभ के लिए बेच सकते हैं।

Related posts

बिहार: भोजपुर: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाएंगी जन सुराज प्रत्याशी।

rktvnews

भोजपुर:आर्द्रभूमि दिवस पर शैक्षणिक टीम ने किया सुहिया भागर का प्रतयक्ष अवलोकन।

rktvnews

गढ़वा:दानरो नदी को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में हुई फसल हानि के दुबारा जांच के दिए निर्देश,तीन दिनों के अंदर मांगी रिपोर्ट।

rktvnews

सारण: तपसी सिंह उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज चिरांद, में बच्चों के बीच गंगा डॉलफिन जागरूकता शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा-जदयू की डबल इंजन सरकार ने छीन लिए जल-जंगल-जमीन पर से जनता के अधिकार – राजेश सहनी

rktvnews

Leave a Comment