RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव अध्ययन दौरे पर अमेरिका रवाना।

सड़क परियोजनाओं का करेंगे अवलोकन, सड़क निर्माण तकनीकों की लेंगे जानकारी।

एशियन डेवलपमेंट बैंक की कार्यशाला में भी होंगे शामिल।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)10 सितंबर।उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव एशियन डेवलपमेंट बैंक के आमंत्रण पर नौ दिवसीय अध्ययन दौरे पर सोमवार की देर रात अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उनके साथ जा रहे हैं। दोनों सोमवार रात साढ़े 11 बजे की नई दिल्ली-न्यूयॉर्क फ्लाइट से अमेरिका के लिए रवाना हुए। वे अमेरिकी समय के अनुसार मंगलवार सवेरे 06:20 बजे न्यूयॉर्क पहुंचेंगे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपने अमेरिका अध्ययन प्रवास के दौरान न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, केलिफोर्निया और सेन फ्रांसिस्को में सड़क परियोजनाओं का भ्रमण करेंगे और सड़क निर्माण तकनीकों की जानकारी लेंगे। वे इस दौरान एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा आयोजित कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण में भी हिस्सा लेंगे। वे वहां उन्नत सड़क परियोजनाओं के साथ ही अच्छी गुणवत्ता के सड़क निर्माण और छत्तीसगढ़ में इन्हें लागू करने के संबंध में चर्चा करेंगे। श्री साव 18 सितम्बर को भारत लौटेंगे।

Related posts

रायपुर : स्वयं के विकास के साथ समाज में भागीदारी ही वास्तविक सफलता : सोनमणि बोरा

rktvnews

मध्यप्रदेश:महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिये करें समुचित प्रबन्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: नशा निषेध दिवस पर यूथ हाॅस्टल्स एसोशिएशन ऑफ इंडिया द्वारा सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

शालिग्राम भगवान की घर में पूजा करना श्रेयस्कर : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

मोतीहारी:14 वें “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के शुभ अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ द्वीप प्रज्जलित कर किया गया ।

rktvnews

“सिविल सेवा में इस्तीफों का मंथन: राजनीति, प्रशासन और मानसिक तनाव का समीकरण”।

rktvnews

Leave a Comment