RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को टिकट में छूट को ले फरवरी से आंदोलन करेगा सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 जनवरी। आज सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के भोजपुर जिला इकाई की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा वरिष्ठ नागरिकों को रेल टिकटों में मिलने वाली छूट पुनः लागू नहीं किया गया तो फरवरी 25 माह से चरण प्रधान आंदोलन की शुरुआत की जाएगी पूरे देश में 756 प्रखंडों में आंदोलन की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को बार-बार पत्र लिखने के बाद भी कोविद के समय से बंद रेलवे टिकटों पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट अभी तक बंद है वहीं श्री सिंह ने 60 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वंदना कार्ड जिससे चिकित्सा सुविधा प्राप्त होनी है निर्गत किया जाए संपूर्ण देश में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 11 करोड़ 56 लाख है जबकि 70 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों की संख्य 5 करोड़ 40 लाख है अतः वैसे वरिष्ठ नागरिकों को जिनकी आयु 60 वर्ष हो गई है सभी को चिकित्सा सुविधा हेतु आयुष्मान वंदना कार्ड निर्गत किया जाए वरना वरिष्ठ नागरिक चरण वृद्धि आंदोलन करने के लिए संपूर्ण देश में वाद्य हो जाएंगे इसकी सारी जिम्मेदारी केंद्र सरकार पर होगी।
बैठक को हरिंदर सिंह ,राघव प्रसाद सिंह, महावीर सिंह यादव, नथुनी पांडे, उदय प्रताप सिंह ,रवींद्रनाथ ,प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार ,त्रिलोकी सिंह, बजरंगबली सिंह, शिवकुमार ,नरेंद्र कुमार सहित दर्जनों वरिष्ठ लोगों ने संबोधित किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिए गए जिसमें केंद्र सरकार से वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकटों में मिलने वाली छूट पुनः बहाल करने 60 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड निर्गत करने सभी प्रखंडों में चलंत चिकित्सा शिविर लगाने बिहार के सभी जिलों में ओल्ड एज होम का निर्माण करने की मांग शामिल हैं।

Related posts

बक्सर: 30 बिहार बटालियन, बक्सर,के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-XVIII में NCC कैडेटों का आगमन।

rktvnews

गिरीडीह:अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2026 का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न।

rktvnews

बक्सर: कम्पयूटराईजेशन-सह-डिजिटल कैमरा-सह-लाईव बेवकास्टिंग-सह-CVigil-सह-साईबर सिक्यूरिटी कोषांग के कार्यो की समीक्षा बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:1 लाख 60 हजार से अधिक लोगों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही!2 लाख 69 हजार 144 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराये गये।

rktvnews

भोजपुर:श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज की पुण्यतिथि पर बोलें प्राचार्य – कुलपति के निर्देशन में कालेज प्रगतिपथ पर।

rktvnews

एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 वा शतक लगा विश्व के पहले खिलाड़ी बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विराट कोहली को दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment