RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कल्याण विभाग एवं आईटीडीए द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक।

जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास हेतु योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)06 जून।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में कल्याण विभाग एवं समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (आईटीडीए) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्रामीण उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, बहुद्देशीय भवन, सड़क संपर्क पथ, छात्रावास निर्माण, ग्रामीण आवास, नल-जल आपूर्ति, विद्युतीकरण, मत्स्य विभाग की लाभुक आधारित योजनाएं तथा पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जनजातीय बहुल क्षेत्रों एवं विशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) को लक्षित कर संचालित योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनजातीय समुदायों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करें, ताकि पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ शीघ्र पहुंच सके।
बैठक में कल्याण विभाग एवं आईटीडीए के माध्यम से संचालित छात्र कल्याण योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस दौरान प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, चिकित्सीय सहायता, बिरसा आवास योजना, कब्रिस्तान घेराबंदी, सामुदायिक सरना-मसना स्थलों के संरक्षण एवं विकास तथा वनाधिकार पट्टा वितरण की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य सामद, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, विभिन्न तकनीकी विभागों के अभियंता तथा अन्य संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नवादा:जिले की विधि-व्यवस्था, उत्पाद मद्य निषेध, खनन, भूमि विवाद आदि से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए उन्हें सुरक्षित वातावरण देना जरूरी : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

सारण:4 दिवसीय जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज।

rktvnews

मेलों में मौत के झूले: खुशी के टिकट पर बिकती ज़िंदगी!

rktvnews

ईद उल फितर की पूर्व संध्या पर उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह ने देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

हनुमानगढ़:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 100 बालिकाएं सम्मानित!जिला स्तरीय किशोरी शैक्षिक उत्सव का जाट भवन में आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment