RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:JSLPS के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार की सौगात, दीदी कैफे उद्घाटन एवं टोटो वितरण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)23 मई।झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के माध्यम से जिले के रामगढ़ एवं मसलिया प्रखंड में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत महिलाओं के बीच टोटो वितरण एवं “पलाश आजीविका दीदी कैफे” का उद्घाटन किया गया।
रामगढ़ प्रखंड परिसर में सामुदायिक निवेश निधि (CIF Loan) के माध्यम से 4 सखी मंडल की दीदियों के बीच ई-रिक्शा (टोटो) का वितरण किया गया। लाभुकों में लखनपुर पंचायत की लीलमुनि हेम्ब्रम, भटुडिया ‘बी’ पंचायत की प्रमिला हेम्ब्रम, कंजो पंचायत की मेरी हांसदा एवं कोआम पंचायत की आशा किस्कु शामिल हैं।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रमुख एवं उप प्रमुख ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा पंचायत स्तर तक आजीविका गतिविधियों का विस्तार करने के उद्देश्य से CIF Loan आधारित योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सखी मंडल की दीदियाँ स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ कर रही हैं।
वहीं मसलिया प्रखंड में “पलाश आजीविका दीदी कैफे” का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख वासुदेव टुडू, प्रखंड विकास पदाधिकारी अफजर हसनैन एवं विधायक प्रतिनिधि निशित वरन गोलदार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह कैफे दुर्गा आजीविका स्वयं सहायता समूह, गोवासोल की दीदियों द्वारा संचालित किया जाएगा।
मसलिया प्रखंड में भी CIF Loan के अंतर्गत होपनपाकू किस्कू एवं सोनी हेंब्रम को टोटो उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि JSLPS के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में JSLPS के पदाधिकारी, कर्मी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

Related posts

हवाई यात्रा के दौरान फिट रहें: आयुष मंत्रालय ने हवाई यात्रियों के लिए स्मार्ट योग रूटीन प्रस्तुत किया

rktvnews

भोजपुर:धैर्य, ईमानदारी और कड़ी मेहनत से जीवन को सफल बनाना संभव : प्रो. संजय कुमार

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी।

rktvnews

देवघर:वाहन जांच के दौरान शालीनता का दे परिचय: उपायुक्त

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले में चौकीदारों व होमगार्ड की सीधी नियुक्ति को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन,मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment