RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

बक्सर:महाशिवरात्रि महोत्सव अन्तर्गत श्रीमद्भागवत सप्ताह यज्ञ का हुआ शुभारंभ।

ब्रह्मपुर/बक्सर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 फ़रवरी।ब्रह्मा जी द्वारा स्थापित एकमात्र शिवमन्दिर बाबा ब्रम्हेश्वर नाथ की नगरी ब्रह्मपुर धाम में महाशिवरात्रि महोत्सव अन्तर्गत पूज्यनीय जीयर स्वामी जी महाराज के मंगलानुशासन और उद्धवप्रपन्नाचार्य स्वामी जी महाराज की शुभेक्ष से श्रीमद्भागवत सप्ताह यज्ञ का आज से गौरीशंकर पब्लिक स्कूल में परिसर में शुभारंभ हो गया।विधिवत पूजन पश्चात दो बजे से स्थानीय भक्तों की उपस्थित में व्यासपीठ से आरा के पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेन्द्र ने श्रीमद्भागवत क महात्म्य की कथा कहते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा देवदुर्लभ है,यह केवल मानव को ही सुलभ है।और मोक्षदायिनी है।इसके श्रवण मात्र से जीवन ही नहीं मृत्यु भी सुधर जाती है।लोक परलोक दोनों बन जाता है। कथा का मूल पाठ वाराणसी से पधारे वैदिक पं नारायण स्वामी व पूजन अर्चन का कार्य पं दीपक पाठक जी संपादित कर रहे हैं।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री का पारंपरिक ऐल्सा रोटी से तुलादान कर किया गया आत्मीय स्वागत।

rktvnews

दो दिवसीय हेरिटेज समर कैम्प का समापन! कालीबंगा संग्रहालय में बच्चो ने सीखी पॉटरी मेकिंग और क्ले मॉडलिंग।

rktvnews

विहंगम योग संस्थान की सप्ताहिक संगोष्ठी में आगामी 11 सितम्बर के संकल्प यात्रा की समीक्षा हुई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वायुसेना दिवस पर वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया।

rktvnews

सीएसआईआर-आईआईआईएम द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्टार्टअप महोत्सव का समापन।

rktvnews

Leave a Comment