RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:राहुल गांधी को नहीं पता कि जब बिहार में जाति जनगणना हुई थी तब महागठबंधन की सरकार थी: प्रशांत किशोर

PK ने राज्यव्यापी बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, कहा- बिहार के युवाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बनना है।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )19 जनवरी।आज बिहार सत्याग्रह आश्रम से जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राज्यव्यापी बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसका नेतृत्व जन सुराज के युवा अध्यक्ष आनंद मिश्रा कर रहे हैं।
प्रशांत किशोर ने बाइक रैली के बारे में प्रेस से जानकारी साझा करते हुए बताया कि आनंद मिश्रा के नेतृत्व में 100 बाइकर्स पूरे बिहार में 20 हजार किलोमीटर की यात्रा करेंगे। यात्रा का उद्देश्य बिहार के युवाओं के साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ उनकी आवाज बनना है। अपनी पदयात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह मैंने पूरे बिहार में पैदल यात्रा की, उसी तरह आनंद मिश्रा भी बाइक यात्रा कर बिहार के युवाओं से जुड़ेंगे।
इसके साथ ही आनंद मिश्रा ने भी प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि यह पूरी यात्रा प्रशांत जी के मार्गदर्शन में हो रही है। उन्होंने जो पैदल पदयात्रा कर बीज बोया है, उसे मैं बाइक यात्रा करके सींचूंगा।
प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि जब बिहार में जाति जनगणना हुई थी, तब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी। जब वह कहते हैं कि बिहार में अत्याचार हो रहे हैं, तो उन्हें इसकी जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए क्योंकि बिहार और देश में लंबे समय तक कांग्रेस की ही सरकार रही है। अगर कांग्रेस सिख दंगों के लिए माफी मांग सकती है तो उन्हें बिहार में जंगलराज के दौरान किए गए अत्याचारों के लिए भी माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उस समय बिहार में उनकी पार्टी के समर्थन से सरकार चल रही थी।

Related posts

रामगढ़:जिला स्वास्थ्य समिति, रामगढ़ के खाते से अवैध वेतन भुगतान पर कार्यवाई को लेकर उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

चतरा:शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ाने पर जोर, लापरवाही पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी।

rktvnews

वैशाली:सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर ससमय अपलोड करने का जिला पदाधिकारी ने दिया निर्देश।

rktvnews

वीकेएसयू शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 9 सितंबर को काम नहीं करेंगे कर्मचारी!मामला तीन माह से वेतन नहीं मिलने का।

rktvnews

उज्जैन:ग्राम पंचायतों के अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन पंचायत भवन में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करेंगे : कलेक्टर

rktvnews

मामला आनंद मोहन की रिहाई का! सरकार का फैसला विधि सम्मत:लाल दास राय

rktvnews

Leave a Comment