RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीडीसी ने लखीसराय में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागी दल को झंडी दिखा किया रवाना।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)29 नवंबर।लखीसराय में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में बक्सर जिला से भाग लेने वाले प्रतिभागी दल को उप विकास आयुक्त बक्सर के द्वारा आज हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया।
कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना के द्वारा दिनांक 30 नवम्बर 2024 से 02 दिसम्बर 2024 तक जिला लखीसराय में राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
उप विकास आयुक्त बक्सर द्वारा कुल 30 प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया एवं बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामना दिया गया। उनके द्वारा बताया गया है कि युवाओं के सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, उनकी कलात्मक अभिरुचि को जागृत करने के लिए, राष्ट्र स्तरीय स्पर्धा के लिए उन्हें ऊर्जास्वित और प्रेरित करने के लिए राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया है।
कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 27- 28 सितम्बर 2024 को नगर भवन बक्सर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय युवा उत्सव में एकल शास्त्रीय नृत्य, एकल पारंपरिक लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, सुगम संगीत, समूह पारंपरिक लोक नृत्य, शास्त्रीय गायन, लघु नाटक, समूह पारंपरिक लोकगीत, चित्रकला, मूर्ति कला, निबंध लेखन, फोटोग्राफी, बांसुरी वादन आदि में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने हेतु आज रवाना किया गया।
कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 04.10.2024 से 05.10.2024 तक जिला स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीन प्रोजेक्ट्स के माध्यम से कौशल दिखाया गया। जिला स्तरीय विज्ञान मेला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चयनित किया गया।
चयनित कलाकारों का राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सहभागिता सुनिश्चित कराने हेतु सुरेन्द्र प्रसाद, शिक्षक, नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय बक्सर को पुरूष दल का नेता एवं विजय लक्ष्मी पटेल, शिक्षिका, उच्च विद्यालय नारायणपुर इटाढी को महिला दल का नेता के रूप में प्राधिकृत किया गया है। प्रतिभागियों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत मेडिकल कीट एवं अन्य आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गई।
उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर, निदेशक डी०आर०डी०ए० बक्सर, प्रतिभागी दल एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:चिराग पासवान के मंत्री पद की शपथ लेने पर हुलास पांडेय ने दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में ‘श्रुति मंडल’ का आयोजन।

rktvnews

महासंघ गोपगुट भोजपुर की बैठक आयोजित।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्षों के साथ जिलाधिकरी ने बैठक कर पेड न्यूज एवं प्री-सर्टिफिकेशन की दी जानकारी।

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न पंचायतों में हुआ “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

समस्तीपुर:सुभाष बाबू ने देश को आजाद कराया : डाॅ लाभ

rktvnews

Leave a Comment