RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान संचालित, विभिन्न नारों के माध्यम से दिया गया संदेश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )20 जून।उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध संचालित जन-जागरूकता अभियान के तहत आज प्लस टू एच.ई. हाई स्कूल, गिरिडीह से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिला नजारत उप समाहर्ता, श्री आशुतोष ठाकुर के नेतृत्व में निकाली गई यह जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर झंडा मैदान, सदर अस्पताल, टावर चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने “हम सब का एक ही नारा, नशा मुक्त जीवन हो हमारा”, “नशा छोड़ें, शिक्षा चुनें”, “नशा को ना कहें, जीवन को हां कहें”, “नशा छोड़ें, परिवार जोड़ें” जैसे प्रेरणादायी नारों के माध्यम से आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला नजारत उप समाहर्ता, आशुतोष ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में भी बाधक बनता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी की सकारात्मक भागीदारी से ही नशामुक्त समाज के निर्माण का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह जन-जागरूकता अभियान आगामी दिनों में भी विभिन्न विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जारी रहेगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जा सके और एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

Related posts

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा आम निर्वाचन से संबंधित तैयारियों को लेकर की बैठक।

rktvnews

पंचायत सचिवों और सामाजिक सुरक्षा डाटा एंट्री ऑपरेटर का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम के तहत कैंपस एंबेसडर एवं स्वयंसेवकों संग बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:खेलों का महाकुंभ बना युवा शक्ति का उत्सव, सांसद खेल महोत्सव 2025

rktvnews

सारण गुरु यूट्यूब चैनल पर पर 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 26 जनवरी से क्रैश कोर्स का प्रारंभ।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:छठे चरण की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment