RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग अध्यक्ष ने आयोग का 23वां वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)17 जनवरी।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से आज उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. रवि दत्त गोदियाल और आयोग के अन्य सदस्यों ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट कर आयोग का 23वां वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा। इस दौरान उन्होंने आयोग द्वारा वर्षभर में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं, चयन प्रक्रियाओं और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
राज्यपाल ने आयोग की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि लोक सेवा आयोग प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र को सुदृढ़ करने में एक महत्वपूर्ण संस्था है। उन्होंने कहा कि आयोग के पास राज्य के लिए उत्कृष्ट और योग्य मानव संसाधन चयनित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सभी भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्धता को पूर्ण पालन किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आयोग टैक्नोलॉजी और डिजिटल नवाचारों को अपनाते हुए अपनी कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने के प्रयास करें।

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार फाइलेरिया रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पेंटिंग तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन!राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं ने लिया हिस्सा।

rktvnews

रायपुर : आस्था ने छुआ हृदय : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रामनामी समाज के प्रतिनिधियों की आत्मीय भेंट।

rktvnews

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने बिहार के कटिहार जिले के हफलागंज क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के एक कमरे में कई छात्रों को बंद करने के बाद शिक्षकों द्वारा कथित तौर पर शारीरिक दंड देने के मामले में स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में ज्ञान आधारित सहयोग प्रदान करने के लिए शक्ति सस्टेनेबल एनर्जी फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में माँ पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का भूमि पूजन कर उसकी आधारशिला रखी।

rktvnews

भोजपुर:महावीर मंदिर रमना के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा,राम कथा का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment