RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:”हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान के तहत जनसंपर्क।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 मई। शनिवार को “हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान के तहत आरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर सहित विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आरा प्रखंड अध्यक्ष संपत सिंह तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपेंद्र कुमार सिंह (मुखिया जी) के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क स्थापित किया और उनके घरों पर कांग्रेस का झंडा फहराया।इस कार्यक्रम में डॉ अमित कुमार द्विवेदी प्रवक्ता,भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी सह कार्यक्रम प्रभारी आरा प्रखंड कांग्रेस कमिटी उपस्थित रहे। बाद में सभा को संबोधित करते हुए डॉ अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि, “यह अभियान केवल झंडा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य राहुल गांधी जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना तथा लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु जनता को जागरूक करना है।” आरा प्रखंड अध्यक्ष संपत सिंह एवं वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जनता का उत्साह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बिहार ही नहीं, पूरे देश में महागठबंधन की सरकार का बनना तय है।
कार्यक्रम में लाल बिहारी यादव, केशव प्रसाद सिंह, प्रद्युम्न कुमार, राम बाबू दास, त्यागी कुमार, द्वारिका राय, रमंदर सिह, बिनोद प्रसाद, गौतम कुमार, चन्देश्वर प्रसाद, राधा कृष्णा सिंह, बब्लु शर्मा, विकाश कुमार, मनिष कुमार, रविन्द्र सिंह, रमेश सिंह, बीरेंद्र राम, मोकिल प्रसाद, राम पुकार सिंह, रमेश सिंह, विनोद पासवान, पंकज कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Related posts

भोजपुर: संघर्ष सेवा समिति द्वारा छठ व्रतियों में किया गया फल वितरण।

rktvnews

भोजपुर का मिलेट महोत्सव लोगों में श्री अन्न के प्रति जागरूकता बढ़ायेगाः प्रधानमंत्री।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त, रामनिवास यादव ने सामान्य/विधि/उच्च न्यायालय/मानवाधिकार से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

देवघर:जिले में अध्ययनरत स्कूली बच्चों के बीच जेएसलपीएस की दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक किट का ससमय वितरण करे सुनिश्चित : उपायुक्त

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:राम राजगद्दी के अवसर भव्य देवी जागरण!देवी मां की भक्ति गीतो पर झूमे श्रोता, लगाते रहें जयकारा।

rktvnews

Leave a Comment