
पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 07 नवंबर। बिहार सरकार ने चित्रगुप्त पूजा का अवकाश 10 नवंबर की जगह 11 नवंबर को घोषित किया है। इस संबंध मे सरकार के अपर सचिव द्वारा 6/11/26 को अधिसूचना जारी की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना ज्ञापांक 15401 दिनांक 19/08/2025 द्वारा वर्ष 2026 के लिए अधिसूचित अवकाशों की सूची मे चित्रगुप्त पूजा एवं भाई दूज के अवसर पर दिनांक 10/11/2026 (मंगलवार) को कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पटना के पत्रांक 102 दिनांक 27/10/2026 एवं ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के पत्रांक 102 दिनांक 4/11/2026 द्वारा चित्रगुप्त पूजा के अवकाश की तिथि 10/11/2026 से परिवर्तित कर दिनांक 11/11/2026 को घोषित किए जाने का अनुरोध किया गया। अतः सम्यक विचारोपरांत चित्रगुप्त पूजा एवं भाई दूज के अवसर पर कार्यपालक आदेश के तहत दिनांक 10/11/2026 (मंगलवार) को घोषित अवकाश के स्थान पर दिनांक 11/11/2026 (बुधवार) को घोषित किया जाता है।
