RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी से संबंधित गवर्निंग कमिटि की बैठक।

सभी पंचायतों में डिजिटल सेवा सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)17 जनवरी।उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार विकास भवन के उप विकास आयुक्त कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी से संबंधित गवरनिंग कमिटि की बैठक की गई।
बैठक में मुख्य रूप से डिजिटल पंचायतों से संबंधित समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी पंचायतों में डिजिटल सेवा शत प्रतिशत सुचारू रूप से संचालित करें जिससे लोगों को पंचायत सचिवालय से जोड़ते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य किया जा सके।
उक्त बैठक में सिविल सर्जन दिनेश प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा,जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी दौलत वर्मा, आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर भगत, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, ई-जिला प्रबंधक सह नोडल पदाधिकारी ई-गवर्नेंस रितेश कुमार गुप्ता, जिला परियोजना पदाधिकारी ई-आधार धर्मेन्द्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:माइनर और मेजर ब्लॉक्स की नीलामी के लिए डेलिनियेशन कार्य में लाई जाएगी तेजी, जून माह से बनेगा मासिक ऑक्शन का रोडमेप:खान सचिव, श्रीमती आनन्दी

rktvnews

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला ने एक सप्ताह एक थीम के तहत एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन और रणनीतिक क्षेत्र थीम पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया।

rktvnews

प्रमोद कुमार राय नोटरी के रूप में किए गए नियुक्त।

rktvnews

नारनौल:फिर शुरू होगा हरियाणा उदय कार्यक्रम।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 जनवरी 26

rktvnews

Leave a Comment