RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: भाजपा जिला अध्यक्ष ने की विधानसभा प्रभारी,संयोजक और सह प्रभारी की घोषणा।

भाजपा भोजपुर जिला अध्यक्ष दुर्गा राज

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 मई।भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2025 विधानसभा की तैयारी शुरू कर दी गई है।संगठन पर्व के तहत भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा सभी सातों विधानसभा के लिए प्रभारी,संयोजक और सह प्रभारियों की सूची जारी की गई।
जिलाध्यक्ष ने जिला महामंत्री संतोष कुमार चंद्रवंशी को संदेश विधानसभा का प्रभारी और पूर्व महामंत्री श्रीभगवान सिंह को संयोजक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील तिवारी को सह संयोजक तथा जिला मंत्री पंकज प्रभाकर को सह प्रभारी बनाया है।
बड़हरा विधानसभा का प्रभारी की जिम्मेवारी पूर्व मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह को सौंपा गया है ।विधानसभा संयोजक पूर्व प्रवक्ता धीरज सिंह और सह प्रभारी जिला मंत्री ठाकुर दयाल राम को बनाया गया है।
आरा विधानसभा के लिए जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी को विधानसभा प्रभारी,जिला मंत्री मधु मिश्रा को सह प्रभारी और पूर्व मंडल अध्यक्ष जीतु चौरसिया को आरा विधानसभा संयोजक बनाया गया है।
जगदीशपुर विधानसभा मे जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत पांडेय विधानसभा प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष निशांत सिंह सेंगर और विधानसभा संयोजक मनजी चौधरी को बनाया गया है।
शाहपुर विधानसभा का प्रभारी की जिम्मेवारी वरीष्ठ जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह,सह प्रभारी पूर्व महामंत्री पुनम कुशवाहा, विधानसभा संयोजक पूर्व मंत्री अरविन्द पांडेय को सौंपा गया है।
अगिआंव विधानसभा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष ज्योति कुशवाहा, सह प्रभारी जिला मंत्री प्रतीक राज और विधानसभा संयोजक वरीष्ठ कार्यकर्ता रामसागर राय को बनाया गया है।
तरारी विधानसभा के लिए विधानसभा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, विधानसभा सह प्रभारी राकेश कुमार पुतुल.विधानसभा संयोजक वैजनाथ उपाध्याय एवं सह संयोजक राजेश गुप्ता को बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सहित एनडीए चुनावी मोड में है। सभी वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकताओ को सभी सातों विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का कार्यक्रम लगातार चल रहा है और विधानसभा प्रभारी,विधानसभा सह प्रभारी एवं विधानसभा संयोजक पार्टी द्वारा संचालित कार्यक्रमो एवं संगठन के सुदृढ़ीकरण पर बल देंगे और इस बार राजग गठबंधन निश्चित रूप से सातो विधानसभाओ मे मजबुती से चुनाव लड़ते हुए जीत सुनिश्चित करेंगा।

Related posts

चतरा:पोषण अभियान के तहत् पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन समारोह।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ के कृष्णा घाट सम्पर्कता एवं गायघाट में अप रैम्प सम्पर्कता का किया लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:व्यवसायी संघ भोजपुर की ओर से नवनिर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद का सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

जिलाधिकारी ने टीकरी गौशाला में किया गौ पूजन।

rktvnews

कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च के साथ भारतीय रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा एसुस।

rktvnews

Leave a Comment