RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की पुण्यतिथि आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जनवरी।श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में समाजवादी चिंतक पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का पुण्यतिथि कार्यक्रम प्रो बिरेन्द्र राय के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।कार्यक्रम केसंचालन यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया ने तथा उद्घाटन जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष हाकिम प्रसाद ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया।सम्बोधित करते समाजवादी नेता अजय यादव ने कहा कि शरद यादव जी समाजवाद के प्रखर प्रहरी थे उन्होंने1974में पहली दफा लोकसभा के चुनाव जीते थे उसके बाद उतर प्रदेश के बूंदाऊ लोकसभा तथा बिहार के मधपुरा लोकसभा से चुनाव जीत कर अनेको बार केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।प्रो विजय सिंह मुखिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि शरद यादव जी आरक्षण के जन्मदाता थे स्वर्गीय रामविलास पासवान और शरद यादव के प्रयास से श्री वीपी सिंह जी ने7अगस्त1990में मण्डल कमीशन की घोषणा की थी।राजद के बरिष्ठ नेता महेश यादव ने कहा कि शरद यादव जी के कथनी और करनी में अंतर नही रखते थे।
हाकिम प्रसाद ने कहा कि शरद यादव अकेला ब्यक्ति थे जिन्होंने महिला आरक्षण आरक्षण के लिए महिला बिल को रोक दिया था आज शरद यादव जी रहते तो बिना अनुचित जाति पिछड़ा वर्ग के महिलाओं के आरक्षण दिये बिना महिला आरक्षण बिल को पास नही होने दिये थे। सुबास यादव ने। शरद यादव को भारत रत्न देने के प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसमति से पास किया गया ।समारोह को सम्बोधित करने वाले लोगो मे देवमोहर यादव काशी नाथ यादव संजय ब्याहुत भुनेश्वर यादव विजयेंद्र राय सन्तोष कुमार यादव सुबास यादव अधिवक्ता निरंजन प्रसाद बिरेन्द्र यादव बबन पंडित सुदर्शन यादव सुरेंद्र आज़ाद भिखारी यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

हिमांचल प्रदेश: राज्यपाल संग डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिलास्तरीय एनसीओआरडी(NCORD) की बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:संसार के बारे में जानने से बैराग्य और परमात्मा को जानने से प्रेम हो जाएगा: श्री जियर स्वामी

rktvnews

भोजपुर:पत्रकार रजनीश त्रिपाठी को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

एनएसई और वाराणसी जिला प्रशासन के बीच साझेदारी: वित्तीय साक्षरता, निवेशक जागरूकता और एमएसएमई फंडिंग को मिलेगा बढ़ावा; स्टूडेंट स्किलिंग प्रोग्राम भी होगा लागू।

rktvnews

मेरा बूथ सबसे मजबूत अल्पकालीन विस्तारक के रुप मे भोपाल गए भाजपा कार्यकताओ का भब्य स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment