RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:बीपीएल कप सीजन 1 का हुआ समापन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जनवरी।भोजपुर जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित भोजपुर प्रीमियर लीग जिसकी शुरुआत 4 अगस्त2024 से हुई थी। सबजूनियर एव सीनियर प्रतियोगिता सब जूनियर चैंपियनशिप में 16 स्कूल की टीम तथा सीनियर में 12 टीम शामिल थी। फाइनल में सब जूनियर चैंपियनशिप में इन्फेंट जीसस स्कूल की टीम बनाम एस. डी. ब्लू बेल्स स्कूल जगदेव नगर और एस. ऐन. मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल की मर्ज टीम का फाइनल मुकाबला 12 जनवरी 2025 को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में खेला गया l
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया इन्फेंट जीसस स्कूल की टीम ने की।ब्लू बेल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 78 रन बनाएं l जिसमें सर्वाधिक रन दिवाकर 20 रन , हिमांशु 16 रन, प्रिंस 10 रन बनाए ।लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी इन्फेंट जीसस की टीम 7.5 ओवर में 42 रन पर सिमट गई ।जिसमें 2 ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट निखिल भारद्वाज ने ली ।फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच भी रहे l
बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड दिवाकर कुमार मिला lबेस्ट बॉलर का अवार्ड सागर कुमार को मिला l
मैन ऑफ़ द सीरीज भी सागर कुमार को मिला l बेस्ट फील्डर का अवार्ड प्रिंस कुमार को दिया गया lफाइनल मुकाबले में उपस्थित भारत T10 क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार, बिहार T/B क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमर खान, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता माझिल सिंह , यशवंत सिंह विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री विशाल सिंह,
डॉक्टर पीसी के संचालक विकास सर,
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की अध्यक्ष स्मिता सिंह भी उपस्थित थी तथा सभी ने मिलकर विजेता टीम को विनर कप देकर सम्मानित किया lसीनियर मुकाबले में महादेवा सुपर किंग बनाम ब्लू बेल्स वॉरियर खेला गया l
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महादेव सुपर किंग ने 8 ओवरों मेंचार विकेट खोकर 105 रन बनाएं l
जिसमें सर्वाधिक रन रिशु ने 35 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी ब्लू बेल्स की टीम 62 रन पर ही सिमट गई lसीजन वन के विजेता हुए महादेवा सुपर किं मैन ऑफ़ द मैच रहे रिशु कुमार lमैन ऑफ़ द सीरीज रहे विकास कुमार lभोजपुर T/B क्रिकेट के संगठन के सचिव राहुल सिंह सरकार, और मेंटर अंकुर आनंद, पंकज प्रकाश,नंद सिंह,अमित उपाध्याय,हसन ,प्रीतम lअंपायर की भूमिका में अभिषेक कुमार एवं शिवम कुमार उपस्थित थे l

Related posts

असहायों और गरीबों की सेवा कर मनाया ऐतिहासिक दिन।

rktvnews

जयपुर:राजीविका द्वारा इंदिरा गांधी पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास संस्थान परिसर मे सुमंगल-‘दीपावली मेले‘ का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:जिला पंचायत संसाधन केन्द्र (डीपीआरसी) भवन बक्सर के निर्माण हेतु किया गया भूमि पूजन।

rktvnews

पश्चिम बंगाल का 2026 का बजट : ममता के उदार दोस्त क्या मानने से इंकार कर रहे हैं?

rktvnews

भोजपुर:नए अपराध कानूनों के कार्यान्वयन के खिलाफ भाकपा-माले का राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया।

rktvnews

रायपुर : महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।

rktvnews

Leave a Comment