RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्रीय युवा दिवस पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जनवरी। 12जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, भोजपुर द्वारा,राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वयं सेवको और विद्यार्थियों के बीच बी.के.इन्स्च्यूट,कनकपुरी,आरा के प्रांगण में भाषण प्रतियोगता का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता बी.के.सर ने की। मुख्य अतिथि प्रोफेसर रणविजय कुमार, रजिस्टार, वी.कुं.सिंह विश्वविद्यालय, आरा रहे। विशिष्ठ अतिथ के रुप में डाॅ.दिनेश प्रसाद सिन्हा,पूर्व व्याख्याता,डाॅ.तब्बसुम बानो,राजनीतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष, जैन काॅलेज,आरा,डाॅ.ए.अहमद,यक्षमा प्रभारी,सदर अस्पताल, आरा,चंद्रीका प्रसाद, प्रोग्राम काॅडिनेटर,सदर अस्पताल, आरा,हनीत जी,इंजीनियर,डाॅ.सत्यजीत सिंह, सहायक व्यख्याता,काशी विधया पिठ,वाराणसी,डाॅ.शिखा सिंह, हिन्दी, व्याख्याता,जैन काॅलेज, आरा उपस्थित हुए। आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।अतिथयों का स्वागत एवं विषय प्रवेश सरिता शर्मा, ए.पी.ए.नेहरु युवा केंद्र, भोजपुर ने किया।डाॅ.दिनेश प्रसाद सिन्हा ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने आप पर भरोसा रखो,समय को पहचानो और विवेकानंद जी के पद चिन्ह पर चलकर जीवन को सफल बनाओ।मुख्य अतिथि ने कहा कि विवेकानंद जी के दर्शन को अपनाना ही सच्ची जयंती होगी।
मैं कहीं भी रहूं स्वामी जी के प्रति सदैव जयंती पर उपस्थित रहूंगा और दीप जलते हुए युवाओं को प्रेरित करते रहूंगा। उक्त कार्यक्रम अन्तर्गत भाषण प्रतियोगिता में प्रथम-श्रेया,दितीय-दिव्या,तृतीय-मुरारी ने स्थान प्राप्त किया।जिसे नेहरु युवा केन्द्र, भोजपुर द्वारा पुरस्कृत किया गया। उक्त अवसर पर विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं भोला राम केन्द्र कर्मचारी भी उपस्थित रहे।धन्यवाद वाद ज्ञापन बी.के.सर ने किया।भाषण का निर्णय निर्णायक मंडली द्वारा किया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में प्रोजेक्ट अलंकार के अन्तर्गत माध्यमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुदृढ़ीकरण हेतु 1,735 लाख रु0 की लागत से 26राजकीय, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

मुख्यमंत्री निःशुल्क दिव्यांग स्कूटी योजना के अंतर्गत राज्य मंत्री जाड़ावत ने 76 दिव्यांगों को स्कूटी वितरित की।

rktvnews

आरा सहित जिले के विभिन्न जगहों पर भाकपा-माले ने मनाया कर्पूरी जन्मशताब्दी समारोह।

rktvnews

पटना: बिहार के विद्यार्थियों की बल्ले – बल्ले,स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना अंतर्गत ऋण की राशि पर अब नहीं देना होगा ब्याज,मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

rktvnews

Leave a Comment