RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर समाजिक संस्था प्रयास द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जनवरी।राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था प्रयास एक कोशिश बदलाव का फाउंडेशन के द्वारा भारतीय रेडक्रास सोसाइटी आरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के कुछ सदस्यों ने रक्तदान किया और रक्तदान महादान का संदेश दिया। संस्था के डायरेक्टर कुमार मंगलम ने कहा कि रक्तदान का काम पुण्य का काम होता है ।सभी युवाओं को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए ताकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके ।उन्होंने कहा कि रक्तदान जागरूकता का अभाव है जिसके कारण लोग स्वैच्छिक रक्तदान से बचते हैं ।युवाओं को आगे आना होगा ताकि रक्त के अभाव में किसी का जिंदगी ना जाए। हमारी संस्था रक्तदान के लिए लगा रहता है तथा लोग को जरूरत पड़ने पर मदद करता है। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले में सौरभ सिंह, कुमार मंगलम, अभिषेक कुमार पांडे,प्रीतम सिंह, सतीश शर्मा आदि थे । इस अवसर पर रेडक्रास के सचिव डॉ विभा कुमारी उपस्थित थी। उन्होंने कहा की रेडक्रास हमेशा स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करता है इस अवसर पर सुशील कुमार, नवनीत राज ,संजय कनोडिया, पवन पांडे, सोनू इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय एकता और युवा शक्ति को बढावा देना साईकिल रैली का लक्ष्य:कमांडिंग आफिसर कर्नल मनु तिवारी

rktvnews

अभिमान हनन !

rktvnews

बक्सर:शिक्षा विभाग की मासिक ई-पत्रिका ‘बोधिका’ के प्रवेशांक का हुआ विमोचन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 नवंबर 25

rktvnews

पूर्वी चंपारण:विशिष्ट शिक्षकों को दिया गया नियुक्ति पत्।

rktvnews

Leave a Comment