RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: बिहार के विद्यार्थियों की बल्ले – बल्ले,स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना अंतर्गत ऋण की राशि पर अब नहीं देना होगा ब्याज,मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

ऋण अदायगी की बढ़ाई गई समय सीमा।

पटना/ बिहार (राकेश मंगल सिन्हा)16 सितंबर।उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले राज्य के विद्यार्थियों के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बड़ी राहत की घोषणा करते हुए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना अंतर्गत दिए जाने वाले ऋण की वापसी को ब्याज मुक्त करने की घोषणा की है।
नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बात की घोषणा करते हुए लिखा है की बिहार में 07 निश्चय योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए 02 अक्टूबर 2016 से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागू है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिकतम 04 लाख रुपए का शिक्षा ऋण सामान्य आवेदक को 04 प्रतिशत ब्याज दर पर तथा महिला, दिव्यांग एवं ट्रांसजेन्डर आवेदक को मात्र 01 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाता है।
मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले शिक्षा ऋण की राशि सभी आवेदकों के लिए ब्याज रहित होगी।
साथ ही 02 लाख रुपए तक के शिक्षा ऋण को 60 मासिक किस्तों (05 वर्ष) में वापस करने का प्रावधान था, जिसे अब बढ़ाकर अधिकतम 84 मासिक किस्तों (07 वर्ष) में तथा 02 लाख से ऊपर ऋण राशि को 84 मासिक (07 वर्ष) किस्तों से बढ़ाकर अधिकतम 120 मासिक (10 वर्ष) किस्तों में वापस करने का प्रावधान किया गया है।
हमलोगों का उद्देश्य है कि राज्य के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। उच्च शिक्षा के लिए प्रदान की जाने वाली शिक्षा ऋण में दी जाने वाली इन सुविधाओं से छात्रों के मनोबल में वृद्धि होगी और वे अधिक उत्साह एवं लगन से उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य के साथ-साथ राज्य एवं देश का भविष्य भी संवार सकेंगे।

Related posts

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रांची में युवा सम्मेलन को किया संबोधित।

rktvnews

बिजली की करेंट से विवाहिता पूजा यादव की मौत।शोक प्रकट करने पहुंचे जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गृहरक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर गृह रक्षक के रूप में नामांकन हेतु जिला चयन समिति की बैठक।

rktvnews

जयपुर:अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम:लाडो प्रोत्साहन जैसी योजनाओं से होगा बालिका सशक्तिकरण:महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री

rktvnews

जहाँ विज्ञान की सीमाएं समाप्त होती हैं, वहाँ धर्म की होती है जय-जयकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 नवंबर 24

rktvnews

Leave a Comment