RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास।

आरा कलेक्ट्रिएट सूर्य मंदिर परिसर योग शिविर मे शामिल हुए मंत्री,जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 जून।रविवार को 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले भर मे योग शिविर का आयोजन कर योगासन कर मनाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में पार्टी के नेतागण,पदाधिकारी एवं कार्यकताओ ने आरा कलेक्ट्रिएट स्थित सूर्य मंदिर परिसर मे योग शिविर मे शामिल हो कर योगाभ्यास किया।
योग शिविर मे विशेष योग प्रशिक्षक द्वारा योग के विभिन्न आसन कराए गए।योग शिविर में शामिल बिहार सरकार के मंत्री सह आरा विधायक संजय स़िह टाईगर, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,सीडी शर्मा सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकताओ ने प्रशिक्षक के निर्देशन मे योग के आसनो का अभ्यास किया।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा सभी मंडलो मे योग शिविर लगाया गया है। योग हमारे देश की संस्कृति की पहचान है,जिसे आज विश्व ने अपनाया।
उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री सह आरा विधायक संजय स़िह टाईगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विश्व स्तर पर अपनी पहचान को मजबूत किया है।हमारी परंपरा एवं संस्कृति को आज पूरा विश्व अपनाने के लिए आतुर है।विकसित भारत के संकल्प पूरा होता हुआ दिख रहा है। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सहित विश्व के सभी देशो में एक साथ लोग हमारे ऋषि मुनियों की दी हुई परंपरा योग कर रहे। आज हमे अपने देश पर गर्व है।
योग शिविर कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,बिहार सरकार के मंत्री सह आरा विधायक संजय सिंह टाईगर, सीडी शर्मा, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, रामदिनेश यादव,उदय प्रताप सिंह,कौशल विद्यार्थी,प्रहलाद राय,लव पांडेय,सूर्यकांत पांडेय,राजकुमार कुशवाहा,ज्योति कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, विभु जैन संजय कुमार सिंह,आलोक अंजन ,संतोष तिवारी, बलराम सिंह,दीपक सिंह,सहित जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

नारनौल:18 को बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में मेगा सेवा शिविर का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री का जोधपुर दौरा!संत महात्मा हमारे जीवन में मार्गदर्शक की निभाते हैं भूमिका:मुख्यमंत्री

rktvnews

G-20 थीम आधारित एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड (AIF) एवं म. प्र. फार्म गेट सम्बंधित कार्यशाला का आयोजन

rktvnews

भोजपुर:जहां भी रहेंगे,भोजपुर वासियों से जुड़कर रहेंगे :उप विकास आयुक्त

rktvnews

प्रधानमंत्री 12 फरवरी को राजस्थान और 13 फरवरी को कर्नाटक का दौरा करेंगे

rktvnews

खैरागढ़:हरे-भरे कल का संदेश- “एक पेड़ मां के नाम 2.0” से खैरागढ़ में पर्यावरण का नया अध्याय।

rktvnews

Leave a Comment