RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

मुख्यमंत्री निःशुल्क दिव्यांग स्कूटी योजना के अंतर्गत राज्य मंत्री जाड़ावत ने 76 दिव्यांगों को स्कूटी वितरित की।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 5 अक्टूबर। मुख्यमंत्री निशुल्क दिव्यांग स्कूटी योजना के अंतर्गत गुरुवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रताप नगर, गाड़ियां लौहार स्कूल परिसर कार्यालय में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने 76 दिव्यांगों को स्कूटी वितरित की। इसके तहत कॉलेज में अध्ययनरत एवं रोजगार हेतु आने जाने वाले चलन निशक्तता वाले ड्राइविंग लाइसेंसधारी चयनित पत्र युवक युवतियों को राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री जाड़ावत ने राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दिव्यांग स्वावलम्बन योजना जिसमें 50 हजार रुपए तक की सब्सीडी दी जाती हैं, सुखदः दाम्पत्य योजना जिसमें 50 हजार रुपए से 5 लाख तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है, मुख्यमंत्री दिव्यांग सम्मान पेंशन योजना जिसमें न्यूनतम 1 हजार रुपए मासिक पेंशन देय हैं, दिव्यांग माता/पिता के बच्चो हेतु संचालित पालनहार योजना, दिव्यांग व्यक्ति हेतु सहायक अंग उपकरण योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिये प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने आज दी जाने वाली स्कूटियों का उचित एवं सुरक्षित प्रयोग करने की बात कही तथा सभी लाभार्थियों की स्कूटियों में तीन-तीन लीटर पेट्रोल भरवाकर विदा किया। इस अवसर पर लाभार्थियों को माला पहनाकर एवं मुंह मीठा करवाते स्कूटी की चाबी सौपी गई। स्कूटी पाकर दिव्यांग लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कैबीनेट मंत्री टीका राम जूली, राज्य मंत्री जाड़ावत का हृदय से आभार व्यक्त किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राम दयाल द्वारा सभी लाभार्थियों को स्कूटी मिलने की शुभकामनाएं देते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

सारण:छपरा सदर अस्पताल में कैंसर के मरीजों का किया जा रहा है बायोप्सी।

rktvnews

पटना:नगर आपदा प्रबंधन पर उच्च स्तरीय बैठक: तीन सफाईसाथी उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित।

rktvnews

71वें मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए दिल्ली में जुटीं 120 प्रतिभागी।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के बांदु व बिरहोर टोला पहुंच किया स्वेटर और कंबल का वितरण!मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत चल रहे कार्यों का भी लिया जानकारी।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने RAPID RESPONSE RIDERS को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment