RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:नीमच की शिक्षण संस्‍थाओं के हजारों विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्‍कार।

विधायक, कलेक्‍टर एवं एस.पी. की उपस्थिति में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्‍कार।

RKTV NEWS/नीमच(मध्यप्रदेश)12 जनवरी।आज 12 जनवरी 2025, को प्रदेश के साथ ही सम्पूर्ण नीमच जिले में भी स्वामी विवेकानन्दजी के जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रविवार को सूर्य नमस्कार एंव प्राणायाम का आयोजन किया गया। जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं और महाविद्यालयों में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों गणमान्य नागरिकों सहित हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
नीमच में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस युवा दिवस के उपलक्ष्‍य में 12 जनवरी 2025 को जिला स्‍तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार शासकीय उत्कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय नीमच में आयोजित किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार का प्रातः9:30 बजे से आकाशवाणी केंद्र से सीधा प्रसारणकिया गया।राष्ट्रगान, वंदे मातरम, स्वामी विवेकानंद की वाणी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश के प्रसारण के साथ ही सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार मे विधायक दिलीपसिंह परिहार, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया ,जिला पंचायत सीईओं अरविंद डामोर सहितविद्यार्थीगण, विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकगण, विभिन्‍न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार में अपनी सहभागिता निभाई और योग और प्राणायाम किया। डिप्‍टी कलेक्‍टर रश्मि श्रीवास्‍तव एवं जिला योग प्रशिक्षक शबनम खान के नेतृत्‍व में अतिथियों और उपस्थित विद्यार्थियों ने सूर्य-नमस्‍कार, योग एवं प्राणायाम किया।इस अवसर पर अतिथियों ने स्‍कूल परिसर में स्‍वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया।
सामूहिक सूर्य नमस्‍कार कार्यक्रम में भोपाल से रेडियों प्रसारण के साथ विधायक श्री परिहार, कलेक्‍टर, एस.पी. एवं अधिकारियों और बडी़ संख्या में विद्यार्थियों ने कतारबद्ध होकर प्रार्थनामुद्रा, हस्तउत्सासन, पादहासन, अश्वसंत्वासन, पर्वतासन, अष्टांगनमस्कार, भुजगांसन कर सूर्य नमस्कार के सात आसानों की 12 स्थितियों के क्रम को दोहराया। साथ ही अनुलोम, विलोम, प्राणायाम, भस्त्रिका प्राणायाम एंव भ्रामरी प्राणायाम भी किया। इस अवसर पर ए.डी.एम.लक्ष्‍मी गामड़, एस.डी.एम. डॉ. ममता खेड़े, जिला शिक्षा अधिकारी एस.एम.मांगरिया, डी.पी.सी. दिलीप व्‍यास सहित अन्‍य जिला अधिकारी एवं मोहन सिंह राणावत, पार्षदगण एवं शिक्षकगण व बड़ी संख्‍या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

Related posts

कदम

rktvnews

भोजपुर:बी०एस०एस०कॉलेज बचरी में सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ० योगेन्द्र राय को दी गई विदाई।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन।

rktvnews

रामगढ़:मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय झारखंड का जमशेदपुर आगमन, जिला प्रशासन द्वारा स्वागत एवं गार्ड ऑफ ऑनर किया गया प्रदान।

rktvnews

भोपाल मानव संग्रहालय में 12 मई से एक माह तक “चिल्ड्रन्स थिएटर वर्कशॉप”

rktvnews

Leave a Comment