RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बक्सर:जीविका द्वारा किया गया दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत रोजगार मेला का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)12 जनवरी। शनिवार को नावानगर बक्सर प्रखंड प्रांगण में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।
रोजगार मेला का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख नावानगर, प्रखंड विकास पदाधिकारी नावानगर, डीपीएम जीविका बक्सर, BPM जीविका, मुखिया आथर, मुखिया अतिमी, CLF अध्यक्ष के संयुक्त तत्वाधान में दीप प्रज्वलित कर किया गया।
रोजगार मेला में युवाओं के नियोजन के लिए SIS सिक्यूरिटी लिमिटेड, अरविंद मिल्स शिवशक्ति बायोटेक, एडवांटेज इंडिया, कॉलोरास जर्सी, जोमैटो, Quess Carp, टाटा ग्रुप, हेल्थ केयर, गोकुलदास एक्सपोर्ट, ओमकार मैनपॉवर, फीन इंडिया एवं प्रशिक्षण के लिए RSETI बक्सर सहित 13 कम्पनियाँ शामिल हुई।
रोजगार मेला में नियोजन हेतु सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियां पहुंचे। मेले में कुल 1680 युवक-युवतियों ने अपना निबंधन कराया। 207 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया एवं 306 अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा काउंसलिंग कर नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। 344 बच्चों को रोजगार जीविका के माध्यम से दिया जा चुका है।
बक्सर जिला से जीविका के माध्यम से चयनित अभ्यर्थी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जीविका के जिला तथा प्रखंड के पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।
अतिथियो ने अपने संबोधन में जीविका की उपलब्धी की सराहना किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक नावानगर के द्वारा अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Related posts

बिहार:रावण वध समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

rktvnews

सेशेल्स के उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक पल- जी20 समारोह में वैश्विक जैवईंधन गठबंधन की घोषणा।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबन्धन विभाग की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:वेतन के लिए महिला कॉलेज शिक्षक संघ का धरना प्रदर्शन जारी।

rktvnews

ईएसआईसी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया।

rktvnews

Leave a Comment