RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:भाकपा माले ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन।

महात्मा ज्योतिबा फुले के सपनों को मोदी सरकार कारपोरेट घराने बेच रही है:माले

चलाया जायेगा लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ अभियान:माले

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)11 अप्रैल।महान समाज सुधारक महात्मा ज्योति बा फुले के 197 वी जयंती भाकपा माले पार्टी जिला कार्यालय श्रीटोला आरा में मनाई गई तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया गया!इसके साथी ही लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ अभियान चलाने का संकल्प लिया गया!
इस दौरान महात्मा ज्योतिबा फुले को एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई!
बताया गया की भाकपा-माले ने 11 अप्रैल ज्योतिबा फुले के जन्मदिन से लेकर 22 अप्रैल तक अभियान चलाने का निर्णय लिया था। जिसमें लोगों से बीच समाजिक ताने-बाने को खत्म करने वाले फासीवादी ताकतों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा!
इस दौरान माले जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने कहा कि गुलामी के दिनों में आम जनता में जहां शिक्षा के प्रति अज्ञानता थी लोग रूढ़िवादी व्यवस्था के जकड़न में जकड़े हुए थे। फिर अंग्रेजी शासन में पढ़ने के अधिकार नहीं था उस दौर में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई और लोगों को पढ़ाने के लिए आगे बढ़े!लेकिन आज मोदी सरकार ज्योतिबा फुले के सपनों को अदानी-अंबानी के हाथों सौंप रही है। उन्होंने कहा की ज्योतिबा फुले ने जहां शिक्षा के प्रति अलख जगाया तो वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार ने पूरे शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया। शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है और आम छात्रों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है!आज शिक्षा को मुनाफे का व्यवसाय समझ लिया गया है सरकारी स्कूल कॉलेजों को बंद कर निजी शिक्षा का निजीकरण तेजी से किया जा रहा है, जो देश और समाज के लिए आत्मघाती है। इसलिए ज्योतिबा फुले के सपनों को पूरा करने के लिए मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है!कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा-माले राज्य स्थाई समिति सदस्य व आरा लोकसभा इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने कहा कि आज फुले और अंबेडकर को उनकी जयंती पर याद करना उनकी क्रांतिकारी विरासत को जिंदा रखना है और
आज जब भारत के सबसे निर्णायक चुनावी जंग में संवैधानिक लोकतंत्र का भविष्य दांव पर लगा हुआ है,हमें फुले और अंबेडकर की क्रांतिकारी विरासत से ताकत और प्रेरणा लेने की जरूरत है!हमें यह याद रखना चाहिए कि बाबा साहेब अंबेडकर ने न सिर्फ हमें संविधान और आरक्षण दिया,बल्कि उन्होंने हमें राजनीति में भक्ति के खतरों से भी आगाह किया था!इसे उन्होंने तानाशाही का नुस्खा बताते हुए कहा था कि अगर हिंदू राष्ट्र हकीकत में बन गया तो हम पर बहुत बड़ी मुसीबत आएगी!हम फुले और अंबेडकर की जयंती मनाते हुए उनके विचारों को आत्मसात करें और संविधान और भारत के लोकतांत्रिक भविष्य की रक्षा के लिए पूरे समर्पण और ताकत से काम करें!
कार्यक्रम का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!कार्यक्रम में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य शब्बीर कुमार,जिला स्थाई समिति सदस्य रघुवर पासवान,जितेंद्र सिंह,जिला कमेटी सदस्य संगीता सिंह,शोभा मंडल,अमित कुमार बंटी,बालमुकुंद चौधरी,निरंजन केशरी,सुशील पाल,नगर कमेटी सदस्य हरिनाथ राम,बबलू गुप्ता,संतविलास राम,मिल्टन कुशवाहा,रौशन कुशवाहा,रामाशंकर प्रसाद,कृष्णरंजन गुप्ता, कलावती देवी,देवानंद पासवान,शिवराज कुमार,अखिलेश कुमार,रणधीर कुमार राणा,श्यामसुंदर दास,शंभू पासवान,रितेश पासवान,छोटेलाल सिंह,लव कुमार,करन पटेल,विकास कुमार विराट,अंकित राज,नीलू कुमार,नीतिश कुमार,राजेश गुप्ता,आदि कई लोग शामिल थे।

Related posts

डा शंकर दयाल सिंह और कवयित्री प्रो उषा रानी ‘दीन’ की जयंती पर साहित्य सम्मेलन में दोनों हिन्दी-सेवियों को दी गयी काव्यांजलि ।

rktvnews

भोजपुर:अंबेडकर सेवा समिति द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होगा दौड़ प्रतियोगिता : अभय विश्वास भट्ट

rktvnews

संस्मरण:जब प्रधानमंत्री मुरार जी देसाई को जयप्रकाश जी से मिलने पटना आना पड़ा: शिवानंद

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका खैरागढ़ महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने पेट्रोल पंप मालिकों और एलपीजी वितरकों के साथ की बैठक; जिले में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का दिल्ली में उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment