RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय झारखंड का जमशेदपुर आगमन, जिला प्रशासन द्वारा स्वागत एवं गार्ड ऑफ ऑनर किया गया प्रदान।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)03 अप्रैल।जमशेदपुर आगमन पर न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक, मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय झारखंड का जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
मुख्य न्यायाधीश के स्वागत में स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। मुख्य न्यायाधीश ने कलाकारों से संवाद करते हुए झारखंड की समृध लोक संस्कृति में रुचि दिखाई तथा पारंपरिक वाद्ययंत्र नगाड़ा एवं मांदर बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के अलावा ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, पुलिस अधीक्षक नगर कुमार शिवशीष, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषभ गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री 73 फरियादियों की सुनी समस्याएं! अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

05अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

चतरा:दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का चतरा में भव्य आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘थर्मल परियोजनाओं का ऑनलाइन निगरानी पोर्टल’ (प्रॉम्प्ट) लॉन्च किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 मई 25

rktvnews

गिरीडीह:आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त ने बगोदर-सरिया अनुमंडल कार्यालय सभागार में बिरनी प्रखंड के दलांगी तथा लेबरा गांव के दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment