RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल मानव संग्रहालय में 12 मई से एक माह तक “चिल्ड्रन्स थिएटर वर्कशॉप”

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 05मई।राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल के सहयोग से 30 दिवसीय “प्रोडक्शन ओरिएंटेड चिल्ड्रन्स थिएटर वर्कशॉप” का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यशाला 12 मई से 10 जून 2026 तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर, शामला हिल्स भोपाल में आयोजित होगी।
इस कार्यशाला में 8 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को नाट्य कला की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अभिनय, अभिव्यक्ति, शरीर-भाषा, संवाद अदायगी, रचनात्मकता एवं मंच प्रस्तुति जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास के साथ-साथ उनमें सामाजिक समन्वय और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है।
कार्यशाला का निर्देशन प्रख्यात रंगकर्मी संजय श्रीवास्तव (निदेशक, एमपी स्कूल ऑफ़ ड्रामा & NSD एलुमनी) द्वारा किया जाएगा।
कार्यशाला के समापन पर 10 जून 2026 को प्रतिभागी बच्चों द्वारा तैयार की गई प्रस्तुति/डेमोंस्ट्रेशन का मंचन भी किया जाएगा।

पंजीयन एवं चयन प्रक्रिया

इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का ऑनलाइन आवेदन निर्धारित QR कोड के माध्यम से 5 मई से 11 मई 2026, दोपहर 12 बजे तक कर सकते हैं। सीमित सीटों (35 प्रतिभागी) के कारण चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा
कार्यशाला शुल्क प्रति प्रतिभागी ₹2500/- निर्धारित किया गया है। चयनित प्रतिभागियों को समस्त सत्रों में नियमित उपस्थिति अनिवार्य होगी। कार्यशाला का समय प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक रहेगा। सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभिभावक / प्रतिभागी,संग्रहालय की वेबसाइट www.igrms.org.in पर संपर्क किया जा सकते हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री ने मॉरीशस में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने पर प्रसन्नता व्यक्त की

rktvnews

खैरागढ़:प्रेमचंद से परसाई तक : छत्तीसगढ़ के गांव सर्रागोंदी में साहित्य की गूंज।

rktvnews

भोजपुर : मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त! तीन बाइक सवार जख्मी।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे संकट प्रबंधन टीम ने की संस्थानों की जाॅच पङताल।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदाताओं को किया जागरूक।

rktvnews

भोजपुर:आंबेडकर दलित आदिवासी अधिकार संवाद” कार्यक्रम में शामिल होने पटना निकले राजद नेता रामबाबू सिंह।

rktvnews

Leave a Comment