RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर में शिवपुर प्रीमियर लीग 2023 का हुआ आयोजन।

मेरे जिस्म में जब तक जान है मेरे लिए जनता ही भगवान है:-रघुपति यादव।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10अप्रैल।कल दिनांक 9,4,2023 को बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर गांव में टूर्नामेंट क्रिकेट Hubtech solutionsएव mountain movers international school के सौजन्य से प्रीमियर लीग 2023 बैनर तले आयोजन किया गया। इस मैच में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक सह बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रघुपति यादव के द्वारा मैच का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। रघुपति यादव ने आयोजन कर्ता के प्रति आभार प्रकट करते हुए और बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से युवाओं में शक्ति का संचार होता है, जोश और जुनून पैदा होता है, और खेलकूद के प्रति के रुझान भी बढ़ता है। समाज में आपसी प्रेम देखने को मिलता है भाईचारा बना रहता है। गांव गवई के खेलने वाले युवको के पास प्रतिभा की कमी नहीं है बस जरूरत है तो खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की,और सहयोग करने कि ताकि अपना परचम प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक फैला सके। रघुपति यादव ने कहा कि मेरे जिस्म में जब तक जान है मेरे लिए जानता ही भगवान हैं और नित्य दिन अपने क्षेत्र के भगवान स्वरूप जनता के लिए जीते हैं और मरते हैं। और उनकी सेवा के लिए लालायित रहते हैं। साथ में MD अखिलेश अग्रवाल जी संतोष कुमार जी नीरज कुमार जी मौजूद रहे।
व्यवस्थापक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राहुल सिंह, मुनमुन यादव, प्रवीण, जी अरुण जी, अभिषेक सिंह अभिषेक सिंह, विक्की सिंह, जितेंद्र यादव, सौरभ सिंह, सुधीर कुमार, गोविंदा जी,
प्रत्येक में 6, 6 ओभर का हुआ जिसमें 8 टीमें भाग लिया। फाइनल मैच डुमरा फरहदा के बीच में हुई। डुमरा 48 रन का टारगेट फरहदा को दिया तो फरहदा 49 रन मारकर सिल पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज राहुल कुमार सिंह को दिया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री ने 8, सिविल लाइंस पर किया ध्वजारोहण।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने पीबीजी सोल्जरेथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर:संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर में हजारों श्रद्धालु कथा और झांकी से हुए भावविभोर।

rktvnews

बागपत में गांव-गांव बनेंगे बर्तन बैंक, सामुदायिक कार्यक्रमों में खर्च और प्लास्टिक दोनों घटेंगे।

rktvnews

रोहतास:जिला पदाधिकारी ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित छठ पर्व सुनिश्चित करने की पहल।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:शहरी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए योजनाओं की समीक्षा, खराब चापाकलों व नलों को शीघ्र ठीक करने का निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment