RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिला अंतर्गत बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक।

बक्सर/ बिहार 17 जुलाई। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आज जिला अंतर्गत बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।
सहायक अभियंता बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा जिले में चौसा गहमर एवं बक्सर वरुणा के बीच इटाढ़ी गुमटी पर आरओबी पर पहुंच पथ निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी ने सहायक अभियंता एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर को उपरोक्त के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए।
सहायक अभियंता द्वारा रघुनाथपुर टूड़ीगंज के बीच प्रस्तावित आरओबी पर पहुंच पथ का निर्माण, बक्सर कृषि उत्पादन बाजार समिति के चारदिवारी का निर्माण कार्य, इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत मनोहरपुर से शिव शंकर मध्य विद्यालय जाने हेतु मुख्य नहर पर पुल का निर्माण एवं राजपुर प्रखंड अंतर्गत पिरिया टोला के सामने नहर पर पुल निर्माण कार्य का डीपीआर प्रशासनिक स्वीकृति हेतु संबंधित विभागों को भेजे जाने की जानकारी दी गई। जिसके आलोक में जिला पदाधिकरी ने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए सहायक अभियंता को निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने को कहा।
बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा बक्सर, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

गाजीपुर:हिन्दी की बिंदी ना बिगाड़े, आचार, विचार और संस्कार को हम सब कायम रखने का प्रयास करें ।

rktvnews

दुखता है मन…. रोती है आंखें:रघुपति

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:ठकराहा प्रखंड के कोइरपट्टी में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

जन जागरण अभियान के रूप में आगे बढ रहा जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट परिणाम के दिन ही डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित हो रही पुरस्कार राशि बाड़मेर के मूलाराम, जयपुर की अंकिता कुमारी और अलवर के अविनाश ने मारी बाजी।

rktvnews

अधीनस्थ कार्यालयों का प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:भूख हड़ताल पर बैठे होम गार्ड अभियार्थी! नियुक्ति नहीं मिलने पर आत्मदाह को है तैयार।

rktvnews

Leave a Comment