RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:06 नवंबर को होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई स्थगित, अब 10 नवंबर को होगा आयोजन।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)03 नवंबर।जिला प्रशासन, गढ़वा द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 06 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक निर्धारित होने के कारण प्रशासनिक कारणों से अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

जिला प्रशासन ने जनसुनवाई स्थगित होने से आम नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ ही सूचित किया है कि अगली जनसुनवाई 10 नवंबर 2026 (मंगलवार) को पूर्व निर्धारित समय एवं स्थान पर आयोजित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे धैर्य एवं सहयोग बनाए रखें तथा अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को अगली जनसुनवाई में उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्धारित तिथि पर उपस्थित हों।

Related posts

3500 नर्सिग कर्मचारियों के पदों को यूटीबी से भरने की स्वीकृति जारी।

rktvnews

सारण:जिला में यातायात व्यवस्था सुगम बानाये रखने को लेकर सारण सांसद की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

जोन और थानों की सीमाओं का युक्तियुक्तकरण जनप्रतिनिधियों की सहमति से किया जाए: मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

देवघर:सामान्य प्रेक्षक ने किया मीडिया कोषांग और एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण।

rktvnews

गढवा:मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का समापन।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व, भू-अर्जन, खनन, परिवहन व उत्पाद विभागों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment