कहा: पर्यावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी

नगर रामलीला समिति ट्रस्ट अब शहर से गांव की ओर अग्रसर-कर्नल राणा प्रताप

नगर रामलीला समिति ट्रस्ट, आरा के तत्वावधान में हुआ वृक्षारोपण

बिहिया प्रखंड के पिपरा जगदीश गांव में हुआ वृक्षारोपण
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)03 नवंबर।जिले के बिहिया प्रखंड के पीपरा जगदीश गांव में मंगलवार को नगर रामलीला समिति ट्रस्ट आरा के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर रामलीला समिति ट्रस्ट आरा की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह के नेतृत्व में आम, अमरुद्व एवं महोगनी के वृक्षों का रोपण किया गया। इस मौके पर डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। लोगों को अपने जीवन में कम से कम एक-एक वृक्ष जरुर लगाना चाहिए। शहर से दूर सुदूर ग्रामीण इलाके में स्व. नवल किशोर प्रसाद (सेनि. डीएसपी) की स्मृति में नगर रामलीला समिति ट्रस्ट द्वारा आज वृक्षारोपण किया गया। धरती एवं पर्यावरण को बचाने के लिए बहुत ही सराहनीय पहल है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष कर्नल राणा प्रताप सिंह ने कहा कि नगर रामलीला समिति ट्रस्ट अब शहर से गांव की ओर अग्रसर है। रामलीला के अलावे वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पीपरा जगदीश गांव में वृक्षारोपण किया गया। उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद चौरसिया ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए। पत्रकार कृष्ण कुमार के बगीचे में आज 55 फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। अवधेश कुमार पांडेय ने कहा कि वर्तमान दौर में लोग गांव को छोड़कर शहरों में पलायन कर रहे हैं। उन्हें अपने जमीन पर पुरखों की जमीन पर वृक्षारोपण कर उनकी स्मृतियों को अमर रखना चाहिए। और गांव से जुड़े रहना चाहिए। पत्रकार कृष्ण कुमार ने बताया कि कहा कि पिताजी के पूण्य स्मृति में नगर रामलीला समिति ट्रस्ट आरा के तत्वावधान में वृक्षारोपण किया गया। अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह के नेतृत्व में सुदूर ग्रामीण इलाकों में वृक्षारोपण हुआ। इसके लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई। इस मौके पर सनातनी गंगा फाउंडेशन के कार्यकारिणी सदस्य राम अनुज सिंह, सर्जना ट्रस्ट के संजीव सिन्हा, मुन्ना ओझा, सुरेंद्र प्रसाद, रवि कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, विकास कुमार, बैजू साह, सुजीत कुमार आदि थे।

