
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अप्रैल। बुधवार को वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव की पूर्व दिवस परआरा क्लब में “1857 का शौर्य: वीर कुंवर सिंह की वीरता और बलिदान” विषय पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन पूर्ववर्ती छात्र संघ एवं सिविल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) सैयद मुमताजुद्दीन रहे,अध्यक्षता के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) दुर्गविजय सिंह ने की। जनसंवाद का संचालन डॉ. शशि कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. योगेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर कुंवर सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।वीर कुंवर सिंह पर आधारित स्मारिका का विमोचन भी किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. मुमताजुद्दीन ने विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, शोध कार्यों को प्राथमिकता देने एवं बेहतर आधारभूत संरचना विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने विश्व के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों का उदाहरण देते हुए भारतीय विश्वविद्यालयों को उनसे सीख लेने की बात कही।अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. दुर्गविजय सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का सुचारु संचालन कुलपति, पदाधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ-साथ जन सहयोग पर भी निर्भर करता है। उन्होंने शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता बताई।शाहाबाद के शैक्षणिक संस्थानों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सिविल सोसायटी की 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया, जो हर माह समीक्षा करेगी। डॉ. शशि कुमार सिंह ने शैक्षणिक संस्थानों में “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाने पर जोर दिया।
