RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नहीं रहे रामदास राही:राजेश्वर पासवान

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 दिसंबर।भिखारी ठाकुर के विचारों को जन जन तक पहुंचाने वाले बड़हरा प्रखंड के सेमरिया (केशोपुर) निवासी रामदास राही उर्फ रामदास ठाकुर का 80 वर्ष की उम्र में अचानक हृदय गति रुकने से देहांत हो गई। लोजपा रामविलास भोजपुर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने उनके दाह संस्कार में केशोपुर घाट पर शामिल होकर उनके पुत्र उदय ठाकुर से मिलकर शोक सांत्वना दिया। राजेश्वर पासवान ने कहा कि रामदास राही जी अपने पूरे जीवन काल में भोजपुरी के शेक्सपियर दिवंगत भिखारी ठाकुर पर कई पुस्तक लिख कर उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम करते थे।वे हमेशा समाज के उत्थान के लिए कार्य करते रहे,उनका इस दुनिया से जाना समाज की अपूर्णीय क्षति है। रामदास राही जी हमेशा सात्विक भोजन एवं सादगी जीवन जिया करते थे वे अपने पीछे दो पुत्र में बड़े विजय ठाकुर जो दिल्ली में रहते है तथा दूसरे पुत्र उदय ठाकुर और एक पुत्री आरती देवी को छोड़ कर चले गए। देर शाम तक बड़े पुत्र दिल्ली से नहीं आए थे उनके छोटे पुत्र उदय ठाकुर ने केशोपुर घाट पर मुखाग्नि दी।उनके दाहसंस्कार में सैकड़ों ग्रामीण सहित सामाजिक कार्यकर्ता केशोपुर घाट पर शामिल होकर अंतिम दर्शन कर नम आंखों से विदाई दी।

Related posts

अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 जनवरी 26

rktvnews

घंटा घर के जीणोद्धार के लिए 27 अगस्त को हिन्दू जागरण मंच कराएगी भव्य महाआरती।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : सुशासन तिहार जनसमस्याओं के निराकरण व जन आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम:उद्योग मंत्री

rktvnews

रांची:मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी जिलों के परियोजना पदाधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग।

rktvnews

अमेरिका के प्रोफेसर ऑफ म्यूजिक का अंतरराष्ट्रीय सम्मान औरंगाबाद में आजमगढ़ के अरविंद चित्रांश द्वारा किया गया।

rktvnews

Leave a Comment