RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बिहार:मुख्यमंत्री ने कृषि यांत्रिकरण मेला का किया भ्रमण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 10 फरवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कृषि यंत्रीकरण मेला (एग्रो बिहार – 2024) का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न स्टाॅलों पर जाकर कृषि के लिए उपयोगी आधुनिकतम कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी ली। इस राज्यस्तरीय कृषि यंत्रीकरण मेला में देश के प्रमुख कृषि यंत्र निर्माताओं द्वारा आधुनिक यंत्रों का प्रदर्शन किया गया है।
भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी अनुदान प्राप्त कृषि यंत्रों के क्रय करने वाले प्रगतिशील किसान लाभार्थियों से मुलाकात की तथा उनसे कृषि यंत्रों के उपयोग के संबंध में बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित किया।
भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, कृषि निदेशक आलोक रंजन घोष, जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बुजुर्गों के अनुभव और युवा पीढ़ी की शक्ति से होगा समाज का सर्वांगीण विकास: आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री

rktvnews

पटना:नलिन विलोचन शर्मा की जयंती पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई लघुकथा-गोष्ठी।

rktvnews

रक्षा मंत्री की ब्रिटेन के रक्षा मंत्री के साथ टेलीफोन पर बातचीत हुई।

rktvnews

बक्सर: 4 से 29 दिसंबर तक जिले में आयोजित की जायेगी सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर की भर्ती शिविर।

rktvnews

राजनांदगांव : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकार ने संगवारी मतदान केन्द्र और आदर्श मतदान केन्द्र पहुंचकर महिला मतदान दलों का किया उत्साहवर्धन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 84वें सीआरपीएफ दिवस परेड के लिए सीआरपीएफ को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment