RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने राकेश ओझा की जीत का किया आह्वाहन।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)23 अक्टूबर।शाहपुर विधानसभा सभा क्षेत्र के पहरपुर हाईस्कूल के मैदान में गुरुवार को एक महती सभा को संबोधित करते हुए उत्तरप्रदेश सरकार के डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए एनडीए समर्थित प्रत्याशी राकेश रंजन ओझा को आपना बहुमूल्य आशीर्वाद देकर बिहार बिधान सभा भेजने का आह्वाहन किया।
डीप्टी सीएम बिहार में दो सौ पार के प्रचंड बहमूत से एनडीए सरकार का वापसी होगी के नारे लगाए।
उन्होंने कहा की फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार होगें। उन्होंने महागठबंधन के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को झूठ का मशीन बताया। देश के पीएम का तथा बिहार के सीएम का 2047 तक सीट खाली नहीं बताया। डिप्टी सीएम ने बिहार के पूर्व डीप्टी सीएम के बारे में कहा कि उन्होंने रेलवे में नौकरी दिलाने में युवकों को ठगने का काम किया है। आने वाले समय में जानता सूद मूर के साथ हिसाब लेगी। पीएम मोदी ने पकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर पूरे देश व विश्व को मां के सिंदूर को बचाया। अब गोली का जवाब गोला से होता है। इसलिए शाहाबाद से सातो सीट जिताकर कमल की झोली में डाल दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वाहन करते हुए कहा की कहने से नहीं हर बूथ ,हर घर जाकर राकेश रंजन ओझा बनकर काम करना होगा। तभी शाहपुर नहीं पूरे शाहाबाद से कमल खिलेगा। इस दौरान भाजपा नेता रहे स्व विशेश्वर ओझा अमर के नारे गूंज रहे थे। मौर्य ने कहा कि उनकी शहादत का असली सम्मान तब होगा जब शाहपुर से कमल की जीत होगी। उन्होंने सभा में उपस्थित मताओं व बहनों से अपील किया कि लोक अस्था का पर्व छठ पूजा अनुष्ठान में राकेश रंजन की जीत सुनिश्चित के लिए मनत मांगेगी और सभी से हाथ उठवाकर हामी भरवाया।
केन्द्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी ने कहा कि युवा नेता राकेश रंजन ओझा शाहपुर के भविष्य है। उनके नेतृत्व में शाहपुर का विकास होगा। बिहार नहीं पूरे देश में नाम होगा।शाहपुर से कमल को जिताकर भेजें।
एनडीए समर्थित प्रत्याशी राकेश रंजन ओझा ने जानता से एकबार मौका दिलाने के लिए आशीर्वाद मांगा।
सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दूर्गा राज तथा संचालन भाजपा जिला महामंत्री व पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेंद्र तिवारी ने किया। तथा धन्यवाद ज्ञापन भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमर नाथ राय ने किया।
सभा को उत्तरप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा, भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह, अरविंद पांडेय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता,लोजपा उपाध्यक्ष श्याम कुमार मूनु, शंभुशरण मिश्र,पूर्व मुखिया संजय सिंह,जदयू राज्य परिषद सलाहकार सदस्य लाल बहादुर महतो,लोजपा अध्यक्ष दशरथ पासवान, मुखिया मनोज ठाकुर, मुखिया प्रतिनिध रिंकू तिवारी पूर्व मुखिया विदुर राम, सहित कई नेता तथा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से थे।

Related posts

आंगनबाड़ी ओलंपिक खेल-2023, “खेलेगा हर बच्चा पढ़ेगा हर बच्चा” थीम पर आंगनबाड़ी ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिताओं हुआ आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

चतरा:आगामी वार्षिक माध्यमिक एवं इंटर परीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दादी रतन मोहिनी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

दरभंगा:सामान्य प्रेक्षक ने किया कई मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment