RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोपाल:पाठकों तक तथ्यात्मक एवं सही जानकारी पहुंचाएँ: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 03 अप्रैल।मीडिया निर्वाचन संबंधी तथ्यात्मक एवं सही जानकारी पाठकों तक पहुंचाएँ। आयोग का प्रयास है कि मीडिया को निर्वाचन संबंधी सभी अद्यतन जानकारियाँ दी जाएं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने यह बात प्रशासन अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय मीडिया वर्कशॉप में कही। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में मीडिया की अहम भूमिका है।
श्री राजन ने कहा कि सभी मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इस कार्य में मीडिया का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। मतदाता जागरूकता अभियान में मीडिया भी सहभागिता करे। श्री राजन ने कहा कि वे लगातार मीडिया के संपर्क में रहते हैं, जिससे उनकी शंकाओं का समाधान किया जा सके और पाठकों तक सही जानकारियाँ पहुंचे।

प्राधिकार पत्र धारक पत्रकारों को मिलेगी पोस्टल बैलेट की सुविधा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्रधारक पत्रकारों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पत्रकार मतदान के दिन कव्हरेज में व्यस्त होने पर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 85 वर्ष से अधिक उम्र और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को उनकी इच्छा पर उन्हें घर से वोटिंग करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर भी दिये।

पत्रकार आयोग के आँख और कान

संयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री ने कहा कि पत्रकार आयोग के आँख और कान हैं। उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से आयोग को ऐसी जानकारियाँ मिल जाती हैं, जो कई बार प्रशासन की नजरों में नहीं आ पाती हैं। श्री खत्री ने कहा कि एमसीएमसी कमेटी के अनुमोदन के बाद ही राजनैतिक विज्ञापन जारी किये जाएं। विज्ञापन समाचार के रूप में नहीं देना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से नेशनल मीडिया अवार्ड के लिये नामांकन दर्ज करने का भी आग्रह किया।
नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर पी.एन. सनेसर और डॉ. वाय.पी. सिंह ने सी-विजिल एप, केवाईसी, एमसीएमसी, पेड न्यूज, मीडिया एथिक्स और मतदान एवं मतगणना के दिन मीडिया कव्हरेज सहित विभिन्न चुनावी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

शोक व्यक्त

कार्यशाला में श्री राजन ने भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी के पुत्र के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
मीडिया वर्कशॉप में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद शुक्ला अधिकारी एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की, बिहार के भागलपुर से विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री 6 से 7 जनवरी को पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे।

rktvnews

बड़हरा विधायक के नेतृत्व मे बड़हरा विधानसभा के विभिन्न मंदिरों मे स्चच्छता अभियान चलाया गया।

rktvnews

गढ़वा:जनसुनवाई में अपर समाहर्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में श्रम संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक तथा बाल श्रम, बाल विवाह एवं समरूप जिला स्तरीय समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर:राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में इंट्रा कॉलेज खेलकूद-सह-सांस्कृतिक महोत्सव “उमंग–2026” का भव्य समापन।

rktvnews

Leave a Comment