RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:साहित्य सम्मेलन के सभी पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पद-भार।

अध्यक्ष ने दिलायी निष्ठा की शपथ, प्रशासी अधिकारी ने किया अभिनन्दन।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)30 सितम्बर । बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन की पुनर्गठित कार्यसमिति तथा अन्य समितियों के अधिकारियों की प्रथम बैठक बुधवार को सम्मेलन-सभागार में संपन्न हुई, जिसमें सभी अधिकारियों को उनके कर्तव्यों और अधिकारों से परिचय कराया गया। यह सुनिश्चित किया गया कि सभी अधिकारी अपने -अपने विभागीय समितियों की मासिक बैठक करेंगे तथा उसके निश्चयों का दृढ़ता से पालन करेंगे।

बैठक के पूर्व सम्मेलन के सभी अधिकारियों ने, सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ द्वारा निष्ठा की शपथ दिलाए जाने के पश्चात अपने-अपने पद-भार ग्रहण किए। सम्मेलन के प्रशासी पदाधिकारी सूबेदार नन्दन कुमार मीत ने पदाधिकारियों को अंग-वस्त्रम पहनाकर अभिनन्दन किया।

आज पदभार ग्रहण करने वालों में, सम्मेलन के उपाध्यक्ष डा शंकर प्रसाद, डा कल्याणी कुसुम सिंह, ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा, डा कुमार अरुणोदय, लोकभाषा मंत्री डा पुष्पा जमुआर, पुस्तकालयमंत्री डा नागेश्वर प्रसाद यादव, प्रचारमंत्री विभारानी श्रीवास्तव, कलामंत्री डा पल्लवी विश्वास, महिला साहित्यकार परिषद की अध्यक्ष किरण सिंह, संयोजक डा शालिनी पाण्डेय, प्रकाशन समिति की अध्यक्ष डा पूनम आनन्द और संयोजक सागरिका राय, अनुशासन समिति के अध्यक्ष डा मेहता नगेंद्र सिंह और संयोजक संजीव कुमार मिश्र, काव्य-कार्यशाला समिति के अध्यक्ष आचार्य विजय गुंजन कथा-कार्यशाला समिति की संयोजक पूनम कतरियार, प्रतियोगिता आयोजन समिति के संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव, युवा साहित्यकार परिषद के अध्यक्ष डा अंकेश कुमार साहित्य समिति के संयोजक चित्तरंजन भारती, अर्थ समिति के संयोजक ज्ञानेश्वर शर्मा, प्रबंध समिति के संयोजक सूर्य प्रकाश उपाध्याय, कला समिति की संयोजक ज्योति मिश्रा, प्रचार समिति के संयोजक ब्रह्मानन्द पाण्डेय, पुस्तकालय समिति के संयोजक पं गणेश झा संगठन समिति के संयोजक सदानन्द प्रसाद तथा लोकभाषा समिति के संयोजक प्रो सुनील कुमार उपाध्याय के नाम सम्मिलित हैं। सम्मेलन के प्रधानमंत्री डा उपेन्द्रनाथ पाण्डेय, संगठनमंत्री ईं अशोक कुमार, प्रबंधमंत्री कृष्ण रंजन सिंह तथा भवन-अभिरक्षक-सह परिसर विकास मंत्री प्रवीर कुमार पंकज ने गत २६ सितम्बर को ही पद-भार ग्रहण कर लिया था।

स्वास्थ्य कारणों से सम्मेलन के उपाध्यक्ष जियालाल आर्य, डा शिववंश पाण्डेय तथा डा मधु वर्मा की उपस्थित नहीं हो पायी।

Related posts

रोहतास: जिले भर में कृषि चौपाल का किया गया आयोजन।

rktvnews

पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय डाटा गवर्नेंस क्वालिटी इंडेक्स पर आधारित सर्वेक्षण रिपोर्ट में मंत्रालयों/विभागों में दूसरे स्थान पर।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन और 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

ग्वालियर:आईटीआई की कोई भी सीट खाली न रहे : कलेक्टर ,रुचिका चौहान

rktvnews

भोपाल:पीएम जनमन योजना के कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें :राज्यपाल

rktvnews

नारनौल:उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता ने ली निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की बैठक!मतदाता सूची में पीएसी व डीएसी एंट्री की दो दिन के अंदर-अंदर जांच करके काम समाप्त करने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment