RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर राजकीय श्रावणी मेला, 2026 का विधिवत किया गया उदघाटन।

RKTV NEWS/देवघर(झारखंड )29 जुलाई।आज मंत्री सुदिव्य कुमार नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग तथा पंचायती राज विभाग, द्वारा संयुक्त रूप से श्रावणी मेला, 2026 का शुभ उद्घाटन किया गया। इस दौरान झारखण्ड सीमा पर अवस्थित दुम्मा कांवरिया पथ में श्रावणी मेला का विधि-विधान पूर्वक शुभारंभ कराने हेतु 11 वैदिक पुरोहितों द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा के साथ विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, 2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस दौरान मौके पर विधायक, देवघर सुरेश पासवान, विधायक, सारठ उदय शंकर सिंह, विधायक, जरमुण्डी देवेन्द्र कुंवर, नगर निगम के महापौर, जिला परिषद अध्यक्ष, बीस सूत्री के उपाध्यक्ष, उप महापौर एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री, सुदिव्य कुमार नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं और गणमान्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि इस वर्ष श्रावणी मेले का आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक किया जा रहा है। उन्होंने कांवरियों की सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा इस पावन महीने में देवघर आने वाले देवतुल्य कांवरियों की सेवा करना स्वयं भगवान शिव की सेवा करने के समान है। श्रद्धालुओं की सुगमता और सुरक्षा को सर्वाेपरि रखते हुए मंत्री महोदय ने बताया कि इस वर्ष राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने मिलकर अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। उन्होंने घोषणा की कि पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी और भीड़ प्रबंधन के लिए इस बार एआई (Artificial Intelligence) आधारित सिस्टम लागू किया गया है। इसके साथ ही, श्रद्धालुओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जगह-जगह क्यूआर कोड आधारित शिकायत निवारण प्रणाली की सुविधा सुनिश्चित की गई है, जिससे कोई भी पीड़ित तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। अपने संबोधन के अंत में मंत्री ने विश्वास जताया कि सरकार और जिला प्रशासन के इन अभिनव प्रयासों से देवतुल्य श्रद्धालु देवघर से एक बेहद सुखद और अच्छी स्मृति लेकर अपने घर लौटेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की योजना हर साल इस ऐतिहासिक मेले की व्यवस्थाओं को और अधिक आधुनिक, सुदृढ़ तथा जन-अनुकूल बनाने की है।

इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य तथा पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि मेले की तैयारियों और उसकी सफलता पर जोर देते हुए कहा कि देवघर अपने भव्य स्वरूप के साथ बाबाधाम आने वाले सभी कांवरियों के अभिनंदन के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने अधिकारियों, सेवादारों और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि सभी लोग एकजुट होकर इस मेले का सफलता से आयोजन करें। आगे मंत्री ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य यह होना चाहिए कि यहां आने वाले सभी देवतुल्य श्रद्धालु एक सुखद और अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से इस वर्ष का मेला ऐतिहासिक और सफल साबित होगा। इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में विधायक, देवघर सुरेश पासवान, विधायक, सारठ उदय शंकर सिंह, माननीय विधायक, जरमुण्डी देवेन्द्र कुंवर ने बाबा नगरी आने वाले सभी देवतुल्य श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने बेहतर इंतजाम किया है, जिससे कांवरिया सुखद अनुभव के साथ यहां से लौटेंगे यह भरोसा है।

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के शुभ उद्घाटन के अवसर पर मंच पर उपस्थित मंत्री, सुदिव्य कुमार सर नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग,मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग तथा पंचायती राज विभाग, विधायक, देवघर सुरेश पासवान,विधायक, सारठ उदय शंकर सिंह, विधायक, जरमुण्डी देवेन्द्र कुंवर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ मीडियाबंधु का अभिनंदन करते हुए स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा सुलभ, सुरक्षित जलार्पण की व्यवस्था के अलावा देवतुल्य श्रद्धालुओं ही हर सुख-सुविधा का ख्याल रखा जाएगा, ताकि बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से श्रद्धालु एक अच्छा अनुभव लेकर प्रस्थान करें। मेला में कृत प्रशासनिक एवं देवतुल्य श्रद्धालुओं को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं को और भी बेहतर करने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और उनकी आवश्यकता पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है, ताकि देवतुल्य श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी से एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें। साथ ही मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप विभिन्न नई तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इस कड़ी में मेला क्षेत्र में तकनीकी के माध्यम से श्रद्धालु मेला क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न आवश्यक जानकारी प्रदान की जायेगी। साथ ही श्रावणी मेला के दौरान मेला क्षेत्र में असुविधा या कमी दिखने पर QR CODE को स्कैन कर तस्वीर के साथ समस्या को साझा कर सकते हैं, जिसके पश्चात 15 मिनट में समस्या का समाधान किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से ANPR, Face Recognition, Headcount कैमरों का उपयोग किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को नई अनुभूति प्रदान करने के उद्देश्य से शिवलोक परिसर में भव्य प्रदर्शनी और सांस्कृतिक मंच का निर्माण कराया गया है। वही श्रावणी मेले में ड्रोन शो का आयोजन भी किया जा रहा हैं। इसके अलावे कार्यक्रम के अंत उप विकास आयुक्त पियुष सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी व संबंधित विभाग के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता जनप्रतिनिधि व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

सिवान:टीबी मुक्त अभियान को लेकर समाहरणालय सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय बजट 2026-27 ने विनिर्माण, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए खेलों से संबंधित एक समर्पित पहल का प्रस्‍ताव किया।

rktvnews

बागपत:मतदान को जागरूक करने के लिए कलेक्ट्रेट में हुई एयर बैलून की लॉन्चिंग।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पेमा खांडू को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी।

rktvnews

उत्तराखंड: दलाई लामा के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

गढ़वा:रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निदेश।

rktvnews

Leave a Comment