RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छपरौली व बड़ौत में बच्चों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

नए साल पर जिलाधिकारी ने छात्राओं को दिए उपहार।

कस्तूरबा गांधी के विद्यार्थी हैं होनहार प्रतिभा की नहीं है कोई कमी।

अध्यापिकाओं को सम्मानित कर उनका बढ़ाया हौसला।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)01 जनवरी।कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, छपरौली में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पहुंचकर बच्चों के साथ नववर्ष का जश्न मनाया। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किए और चार बालिकाओं का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया जिसमें तुलसी, मुस्कान, समरीन,ईशरा पालिका में थी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बड़ौत में बच्चों के बीच में पहुंचकर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और जिन बच्चों का जन्म दिवस था उनके मध्य केक काटकर सेलिब्रेट किया और उनकी इच्छाएं जानी जिलाधिकारी का बच्चों को अच्छे पर्यटक स्थलों पर घुमाया जाएगा और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और बच्चों को नव वर्ष के अवसर पर स्कूल बैग उपहार के रूप में गिफ्ट किये।
इस अवसर पर बच्चों ने अपने करियर से संबंधित सवाल जिलाधिकारी से पूछे। जिलाधिकारी ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बच्चों को तैयारी के तरीके समझाए और बताया कि कैसे उनकी कड़ी मेहनत और पोटेंशियल एक बेहतर भविष्य की ओर ले जा सकता है।
विद्यालय की 118 छात्राओं की शिक्षण और सीखने की रुचि की जिलाधिकारी ने प्रशंसा की। उन्होंने शिक्षिकाओं की मेहनत को सराहा और उन्हें बुके देकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने कहा, “आप जो भी कार्य करें, पूरी मेहनत और लगन से करें। सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी।” इस दौरान विद्यालय के वातावरण और बच्चों की कार्यशैली ने जिलाधिकारी को प्रभावित किया।
विद्यालय प्रशासन और छात्राओं ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया और इस प्रेरणादायक सत्र को हमेशा याद रखने की बात कही जिलाधिकारी के हाथों से उपहार पाकर विद्यार्थी अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने कहा कि इस पल को कभी भुलाया नहीं जा सकता डीएम सर जब आते हैं तो हमें एक नई ऊर्जा मिलती है और हमें मोटिवेशन भी प्राप्त होता है।
इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत मनीष कुमार यादव ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी छपरौली भंवर सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने लखीसराय जिले को दी 445 करोड़ रुपये की सौगात, 183 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक समन्वय बैठक।

rktvnews

बागपत ने बढ़ाया हिंदी का मान, गृह मंत्रालय से मिला ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी का सम्मान।

rktvnews

महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु प्रमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

श्री सिद्धनाथ मनोकामना के बैनर तले हिंदू जागरण मंच द्वारा निकाली गई भव्य कांवर यात्रा।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर भवन गढ़वा में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment