RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन मे चुनावी बैठक आयोजित! शाहपुर व बिहिया मे हुआ कार्यक्रम।

शाहपुर मे चुनावी बैठक मे पूर्व विधायक राहुल तिवारी, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, महागठबंधन प्रत्याशी सोनू कुमार राय

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 अप्रैल। स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र भोजपुर सह बक्सर के इंडिया गठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सोनू कुमार राय के चुनावी तैयारी हेतू भोजपुर जिला के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत शाहपुर और बिहिया मे एक दिवसीय चुनावी बैठक आयोजित की गई। बैठक मे जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने कहा कि यह चुनाव एक व्यक्ति का नहीं बल्कि विचारधारा, सामाजिक न्याय, विकास और जनाधिकार की लड़ाई है। सोनू कुमार राय को विजयी बनाकर हमें एक ऐसी आवाज को विधान परिषद मे भेजना है जो मजबूती से जनप्रतिनिधियों के अधिकार, क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं को उठाये। उन्होंने सभी साथियों से एकजुट होकर महागठबंधन के प्रत्याशी सोनू कुमार राय के पक्ष मे मतदान कर लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने की अपील की। पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था मे वार्ड सदस्यों को मतदान का अधिकार देने का श्रेय हमारे नेता लालू प्रसाद यादव को जाता है। जिसके कारण आज जनप्रतिनिधियों मे महागठबंधन के प्रति उत्साह है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की लहर चल रही है। वार्ड सदस्यों, मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों का भारी समर्थन सोनू कुमार राय को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भोजपुर जिले के सभी सात विधान सभा क्षेत्र मे महागठबंधन प्रत्याशी सोनू कुमार राय की स्थिति बेहद मजबूत है। उन्होंने कहा कि “चरवाहा विद्यालय” लालू प्रसाद यादव की एक क्रांतिकारी सोच थी। चरवाहा विद्यालय का उद्देश्य गरीबों और गाय, भैंस, बकरी चराने वाले चरवाहों एवं उनके बच्चों को शिक्षित करना था। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को सचेत रहकर एकजुट रहने की सलाह देते हुए कहा कि एकजुटता से ही जीत संभव है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन प्रत्याशी सोनू कुमार राय की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि विरोधी खेमा अपनी हार को भांप चुका है और “डमी कैंडिडेट” का बहाना बनाकर भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मनोज उपाध्याय जैसे बागी उम्मीदवार या अन्य निर्दलीय प्रत्याशी उनके लिए कोई चुनौती नही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक माइलेज एवं फायदा उठाने तथा सुर्खियों मे बने रहने के लिए अनापसनाप एवं निराधार बयानबाजी करते हैं।

बिहिया मे चुनावी बैठक मे पूर्व विधायक राहुल तिवारी, महागठबंधन प्रत्याशी सोनू कुमार राय, मुराद हुसैन व अन्य

महागठबंधन प्रत्याशी सोनू कुमार राय ने कहा कि हर जगह सभी सम्मानित नेता, पदाधिकारीगण, कर्मठ कार्यकर्ता साथियों, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों तथा नगर निकाय के जनप्रतिनिधियों की उत्साह के साथ सक्रिय भागीदारी ने स्पष्ट कर दिया है कि हम सब एकजुट होकर बदलाव की दिशा मे मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बलिराम यादव, मुखिया बीरबल सिंह, प्रखंड राजद अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव, पूर्व उप प्रमुख संतोष पासवान, राकेश यादव, मुश्की यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री ने डॉ० राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

सुपौल: आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दियांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राईसाइकिल का किया गया वितरण।

rktvnews

बिहार सरस मेले से मधुबनी की रेणु को मिल रही नई पहचान।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की पारसी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं।

rktvnews

पटना:आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी एवं सुमित्रानंदन पंत जयंती समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment