RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

वर्ष के अंत तक शाहाबाद कमिश्नरी न बनने पर अगले साल से करो या मरो आंदोलन:संयोजक धीरेन्द्र प्रसाद सिंह

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 12 जुलाई। शाहाबाद कमिश्नरी की मांग लंबे समय से चल रही है लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं की गई। जिसकी चिंता समाज सेवी संगठनो को है और फिर राज्य सरकार से दो-दो हाथ करने के लिए आगाह किया जा रहा है।
शाहाबाद कमिश्नरी संघर्ष मोर्चा के संयोजक धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इसके लिए लंबे समय से संघर्ष जारी है लेकिन सफलता नहीं मिली फिर भी राज्य सरकार को समिति आगाह करती है कि वर्ष 23 के समाप्ति तक शाहाबाद को कमिश्नरी घोषित किया जाए अन्यथा संगठन और समाज के प्रबुद्ध लोग 24 जनवरी से मुहिम का शंखनाद करेंगे और इसे अंजाम तक पहुंचाएंगे। चारों जिला को मिलाकर शाहबाद कमिश्नरी की मांग चिरलंवित है।पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट कर शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण की मांग संबंधित स्मार पत्र सौंपा गया लेकिन 4 माह बीतने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। सर्वदलीय आंदोलन की शुरुआत के प्रतिनिधि प्रोफेसर नीरज सिंह,पवन श्रीवास्तव ,भाई ब्रह्मेश्वर ,जितेंद्र शुक्ला ,अमरेंद्र कुमार ,कौशल विद्यार्थी, राजेंद्र तिवारी इंजीनियर राहुल रंजन सिंह ,इंजीनियर हर्षवर्धन सिंह ,विजय शंकर ओझा सहित सैकड़ों विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता आंदोलन को सफल बनाएंगे। संयोजक धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया छपरा कमिश्नरी बन गया ,चतरा कमिश्नरी बन गया लेकिन शाहाबाद कमिश्नरी का निर्माण क्यों नहीं। जबकि स्वतंत्रता आंदोलन में शाहाबाद का की अहम भूमिका रही है।सिंह ने बताया जनवरी 24 से करो या मरो का आंदोलन शाहाबाद कमिश्नरी के लिए शुरू होगा।

Related posts

एम्स से आईजीएच: चिकित्‍सक की पर्ची को संभावनाओं में बदलते युवा फार्मासिस्ट।

rktvnews

पिछले छह दशकों में पहली बार किसी प्रधानमंत्री को तीसरा कार्यकाल मिला है: उपराष्ट्रपति

rktvnews

पटना:आपदा से पहले तैयारी की मिसाल: बिहार में ‘युवा आपदा मित्र योजना’ से सशक्त हो रहे हजारों युवा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने चेन्नई में 9वें सिद्ध दिवस समारोह का उद्घाटन किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश और स्पेन के बीच फिल्म को-प्रोडक्शन को बढ़ावा देने हुआ एमओयू।

rktvnews

भोजपुर में उद्योग विकास को मिलेगी नई गति : महाप्रबंधक निखिल कश्यप

rktvnews

Leave a Comment