
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)15 मार्च। चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के नाम की गरिमा की रक्षा और उनके उचित सम्मान को लेकर चक्रवर्ती सम्राट अशोक जन्मोत्सव समिति द्वारा एक आवेदन भोजपुर के जिलाधिकारी को सुपुर्द किया गया है।
समिति के अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र कुमार प्रसाद और प्रधान महासचिव दुर्गावती कुमार मौर्य द्वारा हस्ताक्षरित जिलाधिकारी को दिए गए आवेदन में समिति ने क्षोभ और चिंता जाहिर करते हुए स्थानीय पटेल बस पड़ाव के पास निगम द्वारा बनाए जा रहे सम्राट अशोक के नाम पर सामुदायिक उत्सव भवन के निर्माण कार्य को बंद करने की अपील की है।
समिति का अपने शब्दों में कहना है कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक कोई साधारण व्यक्ति नहीं थे।लेकिन पटेल बस पड़ाव समीप सकरी और एक कोने की अव्यवस्थित जगह जहां आए दिन गंदगियों का अंबार लगा रहता है जैसी जगह पर निर्माणधीन सामुदायिक उत्सव भवन को सम्राट अशोक महान का नाम देना उनके नाम को अपमानित करने के समान है। जो किसी भी लिहाज से उनके सम्मान को गर्त में धकेलने जैसा ही प्रतीत हो रहा है।
समिति ने जिलाधिकारी से सम्राट अशोक के सम्मान में उक्त निर्माण को तत्काल बंद करवाने के साथ साथ सम्राट अशोक महान के गौरव को समाज में उचित स्थान पर भवन के नाम के साथ जोड़ने का आग्रह करते हुए पूर्वी रेलवे ओवरब्रिज के दक्षिण समीप बड़ी जमीन जहां सूर्य मंदिर भी स्थापित है या किसी अन्यत्र उचित स्थान पर सम्राट अशोक महान के नाम से सामुदायिक उत्सव भवन का निर्माण करने की अपील की है।
