संगठन में ही जीत और प्रगति है:राजीव रंजन सिन्हा
पटना/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 दिसंबर।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश के तत्वावधान में बिहार के चौथे मुख्यमंत्री स्वर्गीय कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर कायस्थ महासभा के अनेक वरीय पदाधिकारी और सदस्य गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन न्यू और पुरानी सेक्रेटेरिएट के बीच पेशु कार्यालय के सामने अवस्थित केबी सहाय स्मारक स्थल पर किया गया ।जहां पूर्व मुख्यमंत्री की आदम कद प्रतिभा लगी हुई है। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम इनके प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से किया गया। सबने पुष्पांजलि की और केबी सहाय अमर रहे के जय घोष करते रहे।
उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने बताया कि आज ही के दिन 31 दिसंबर 1898 को पटना ,शेखपुरा में इनका जन्म हुआ था। इनके पिता मुंशी गंगा प्रसाद दरोगा के पद पर कार्यरत थे। ये महान स्वतंत्रता सेनानी थे। बिहार के चौथे मुख्यमंत्री बने जो1963 से 1967 तक रहे।इनके कार्यकाल में जमींदारी उन्मूलन प्रथा का विधेयक पास किया गया था।
सबको समान अधिकार दिलाने के हिमायती रहे।गांधीजी के अवज्ञा आंदोलन में सक्रिय रहे ,अनुग्रह बाबू और राम लखन सिंह यादव जैसे लोगों के साथ काम किया। संविधान सभा के सदस्य भी रहे हैं। इनके कार्यकाल में बोकारो स्टील प्लांट और बरौनी रिफायनरी जैसे उद्योग की स्थापना हुई। इन्होंने बताया कि कायस्थ समाज में एक से एक बड़े विद्वान, साहित्य कार, वैज्ञानिक,नेता हुए लेकिन इनकी धीरे-धीरे सामाजिक और राजनीतिक उपेक्षा की जा रही है, पहचान मिटाने की कोशिश की जा रही है, यह केवल एक पार्टी नहीं बल्कि सब पार्टियों द्वारा चौतरफा हमला किया जा रहा है जो समाज के लिए एक चिंतनीय प्रश्न है ।समाज के लोगों को एकजुट होकर अपने पूर्वजों महापुरुषों की जयंती, पुण्यतिथि के माध्यम से जन जागरण और उनके विरासत को बचाने तथा आगे बढ़ाने की जरूरत है। समाज को एक जुट होकर राजनीतिक पकड़ को कम करने की साजिश को नाकाम करने ,समझने और उबरने की जरूरत है।जिसके लिए निजी स्वार्थ को छोड़कर सामाजिक स्तर पर संगठित और सशक्त समाज बनाना पड़ेगा। संगठन से ही जीत और प्रगति मिलेगी।एक व्यक्ति कुछ दूर ही चल सकता है लेकिन संगठन के माध्यम से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। समाज में जागृति है ,जरूरत है संपर्क करने ,मिलने और हौसला बुलंद करने का।जो समाज अपने ऐतिहासिक पुरखों को भूल भूल जाता है वह समाज बिखर जाता है और देश गुलाम हो जाता है। इन्होंने बताया कि अपने लिए नहीं तो अपने नौनिहाल ,आने वाली पीढियां के लिए कुछ करने की जरूरत है अन्यथा हमारा समाज इस लोकतंत्र के भीड़ में विलुप्त हो जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री माया श्रीवास्तव ,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ,आजाद शक्ति कुमार सिन्हा ,विजय कुमार श्रीवास्तव ,रुद्रदेव प्रसाद, अशोक कुमार सिन्हा ,अजय कुमार श्रीवास्तव, विशाल वर्मा ,अवधेश प्रसाद सिन्हा, सुशील कुमार सिन्हा ,अभय कुमार प्रदेश कोषाध्यक्ष, अजय कुमार सिन्हा प्रदेश सचिव धनंजय कुमार नीरज राजीव रंजन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव प्रदेश सचिव संजय रईस अविनाश कुमार श्रीवास्तव, शालिनी सिन्हा अमिय कुमार सिन्हा के अलावे काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

